फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बीते सोमवार को कोचिंग से लापता हुए तीनों दोस्त लखनऊ में मिले, परिजनों ने ली राहत की सांस; जानें मामला

Sat, 18 May 2024 03:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया है कि गायब तीनों छात्रों को यूपी के लखनऊ से सकुशल बरामद कर लिया गया है। तीनों बच्चे घर से नाराज होकर गए हुए थे। तीनों एक ही गांव के निवासी हैं और तीनों आपस में दोस्त हैं। तीनों छात्र जलालपुर स्थित एक ही कोचिंग में पढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों छात्रों को लखनऊ से बरामद किया है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के करमैनी गांव से कोचिंग पढ़ने गए तीन दोस्त लापता हो गए थे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई कर तीनों दोस्तों को लखनऊ से सकुशल बरामद कर लिया है। पूछताछ करने पर तीनों ने घर से नाराज होकर भागने की बात बताई है। तीनों छात्रों के सकुशल बरामद होने से जिले की पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन

 
पूरा मामला गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र का है, जहां तीन दोस्त बीते सोमवार को कोचिंग पढ़ने गए थे। सोमवार की सुबह से ही तीनों दोस्त लापता हो गए। चार दिनों के बाद भी गायब छात्रों का कोई पता नहीं चल पाया। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने कुचायकोट थाने में अपहरण की आशंका जताते हुए आवेदन दिया था। छात्रों के गायब होने की खबर पर पुलिस सतर्क हो गई थी। उसके बाद पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। वहीं, एसपी स्वर्ण प्रभात ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एसआईटी का गठन कर कार्रवाई तेज कर दी थी।
 
जानकारी के मुताबिक, कुचायकोट प्रखंड के करमैनी गाजी गांव निवासी संजय खरवार का 14 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार, नागेंद्र खरवार का 15 वर्षीय पुत्र दीपांशु कुमार, हथुआ थाने के मटिहानी गांव निवासी पिंटू पांडेय का 15 वर्षीय पुत्र अनिक कुमार पांडेय, जो करमैनी में अपने मामा बृजेश पांडेय के साथ रहता है, तीनों एक साथ सोमवार को जलालपुर में कोचिंग पढ़ने गए थे। जब कोचिंग से वापस नहीं लौटे तो परिजनों को लगा कि तीनों दोस्त मठिया में लगने वाले मेले को देखने चले गए हैं। लेकिन देर शाम तक नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू हुई। चारों तरफ ढूंढ़ने के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला तो अयोध्या जाकर खोजा गया। चारों तरफ से थक-हार कर थाने को सूचना दी गई है। पिंटू पांडेय का बेटा अनिक महेंद्र दास उच्चत्तर विद्यालय जलालपुर में नौवीं में, दीपांशु और आदर्श कुचायकोट बालक में नौवीं के छात्र हैं। तीनों एक साथ ही जलालपुर में कोचिंग पढ़ते हैं।
विज्ञापन

 
वहीं, मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया है कि गायब तीनों छात्रों को यूपी के लखनऊ से सकुशल बरामद कर लिया गया है। तीनों बच्चे घर से नाराज होकर गए हुए थे। तीनों एक ही गांव के निवासी हैं और तीनों आपस में दोस्त हैं। तीनों छात्र जलालपुर स्थित एक ही कोचिंग में पढ़ाई करते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें