फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बड़कागांव में मुख्यमंत्री नीतीश और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का कार्यक्रम, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Sat, 27 Sep 2025 11:51 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

गोपालगंज जिले के हथुआ विधानसभा क्षेत्र के बड़कागांव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संयुक्त संवाद कार्यक्रम को लेकर मुक्ति आदर्श उच्च विद्यालय के मैदान में तैयारियां पूरी गति से चल रही हैं।
विज्ञापन
जायजा लेते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के हथुआ विधानसभा क्षेत्र के बड़कागांव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संयुक्त संवाद कार्यक्रम को लेकर मुक्ति आदर्श उच्च विद्यालय के मैदान में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रशासनिक अधिकारी, पथ निर्माण, बिजली विभाग और पीएचइडी के कर्मचारी इलाके में कैंप कर हर बिंदु पर निगरानी रख रहे हैं।
विज्ञापन


जिले के सभी अधिकारी स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का अध्ययन कर समाधान निकालने में जुटे हैं। 28 सितंबर को होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार की शाम डीएम पवन कुमार सिन्हा, हथुआ एसडीएम अभिषेक कुमार चंदन और एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने सभा स्थल का निरीक्षण किया। पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह, जेडीयू जिलाध्यक्ष आदित्य शंकर शाही और अन्य पार्टी नेता भी तैयारियों में शामिल हुए।

पढ़ें: देशभर में प्रसिद्ध है देवी बगलामुखी का सिद्धपीठ मंदिर, अष्टधातु की प्रतिमा के सामने स्थापित विशेष यंत्र

अधिकारियों की टीम लगातार इलाके में कैंप कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रही है। सुरक्षा एजेंसियां भी मौके पर तैनात हैं और हर बिंदु पर निगरानी कर रही हैं। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर हेलिपैड के लिए सबेया एयरपोर्ट पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। हेलिपैड से सड़क मार्ग के जरिए सभा स्थल तक पहुंचा जाएगा। बड़कागांव में इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह और खुशी की लहर है। क्षेत्र में लंबे समय से लंबित कई समस्याओं के समाधान पर काम शुरू होने की उम्मीद है। लोग मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के आने से क्षेत्र के विकास और संभावित बड़ी घोषणाओं की प्रतीक्षा में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें