फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गोपालगंज में ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक को अनियंत्रित वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

Fri, 26 Apr 2024 01:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: गोपालगंज में बाइक से ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं, टक्कर मारने वाला आरोपी वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के माड़ीपुर गांव के पास एक अनियंत्रित वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। मृतक की पहचान जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के नरहवा शुक्ल गांव निवासी मिथुन भारती (32) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कुचायकोट थाना क्षेत्र के नरहवा शुक्ल गांव निवासी मिथुन भारती बाइक से अपनी ससुराल हथुआ थाना क्षेत्र के अंगौता गांव जा रहा था। अभी वह फुलवरिया थाना क्षेत्र के माड़ीपुर गांव के पास ही पहुंचा था, तभी अनियंत्रित वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। वहीं, घटना के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव को देख तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद फुलवरिया थाने के अपर थाना अध्यक्ष विक्रम कुमार अपनी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कुछ देर तक युवक की पहचान नहीं हो पाई। लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से फोटो को प्रसारित करने के बाद युवक की शिनाख्त हो गई। पहचान होने के बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचते ही परिवार के लोग शव देख कर दहाड़ मारकर रोने लगे। शव देखने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें