फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gopalganj: बाइक से ससुराल जा रहे युवक को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा, घटनास्थल पर हुई मौत; परिजनों में पसरा मातम

Wed, 05 Jun 2024 12:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj: कुदरिया गांव में अनियंत्रित अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को रौंद डाला, जिसमें बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा स्थित सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान छठू साह उर्फ सुनील कुमार (25) के रुप में हुई है। 
विज्ञापन
बाइक से जा रहे युवक को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना के संबंध में कर्ण कुदरिया पंचायत के उप मुखिया रोहित गुप्ता ने बताया कि कर्ण कुदरिया गांव में अनियंत्रित अज्ञात ट्रक तेजी से बाइक सवार को रौंदते हुए फरार हो गया है। जिस कारण मौके पर ही युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा 112 पर कॉल कर दी गई। जिसके बाद जानकारी मिलने के साथ ही घटनास्थल पर टीम पहुंच गई। उसके बाद स्थानीय थाने की पुलिस को सूचना हुई। जिसके बाद मौके पर स्थानीय थाने की पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। 

वहीं घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक परिवार का एक मात्र कमाऊ सदस्य था और बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल इसुआपुर थाना क्षेत्र के अगौथर गांव जा रहा था। तभी कर्ण कुदरिया गांव के समीप ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें