फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गोपालगंज में पारिवारिक विवाद बना मौत की वजह, जीजा ने चाकू मारकर साले की कर दी हत्या; आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Jun 2025 04:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar: घटना के बाद घायल रितेश को उसके चाचा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने सिधवलिया थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में बुधवार को एक पारिवारिक विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। विवाद के दौरान एक युवक की उसके ही जीजा ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।मृतक की पहचान मांझागढ़ थाना क्षेत्र के धर्मपरसा गांव निवासी शिवपूजन राम के 22 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार के रूप में की गई है।

पत्नी से मारपीट के बाद पहुंचा विवाद तक

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जलालपुर गांव निवासी आरोपी शैलेश राम का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। आरोप है कि पत्नी से मारपीट के बाद उसने अपने मायके वालों को फोन कर इस बात की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मृतक रितेश कुमार, जो आरोपी का साला था, अपने चाचा के साथ बहन के ससुराल पहुंचा। वहां पहुंचने पर रितेश कुमार और उसके बहनोई शैलेश राम के बीच तीखा विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। गुस्से में आकर शैलेश ने रितेश पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।

पढ़ें: निजी शिक्षण संस्थान के बंद कमरे में छात्र का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

रास्ते में तोड़ा दम

विज्ञापन

घटना के बाद घायल रितेश को उसके चाचा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने सिधवलिया थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने छानबीन के दौरान फरार आरोपी शैलेश राम को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का बयान

विज्ञापन

सिधवलिया थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण एक युवक की चाकू लगने से मौत हो गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की गहन जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें