फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: ऑपरेशन मुस्कान का असर, गुम मोबाइल और चोरी की बाइक बरामद, लोगों को किए गए वापस

Sun, 05 Apr 2026 10:59 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

गोपालगंज जिले में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 70 गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन और 18 मोटरसाइकिलें बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। थावे दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एसपी विनय तिवारी ने पूजा-अर्चना के बाद लोगों को उनके सामान लौटाए।
विज्ञापन
गोपालगंज पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले में गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन व मोटरसाइकिलों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार को थावे दुर्गा मंदिर परिसर में बरामद सामान उसके असली मालिकों को सौंपा गया, जिससे लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। शनिवार को थावे दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने पूजा-अर्चना के बाद लोगों को उनके मोबाइल फोन और बाइक सुपुर्द किए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और पुलिस की इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन


70 मोबाइल और 18 बाइक बरामद

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में मोबाइल गुम या चोरी होने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर जिला स्तर पर विशेष अभियान चलाया गया। मोबाइल रिकवरी टीम (डीआईयू) और विभिन्न थाना पुलिस की मदद से तकनीकी जांच के जरिए कुल 70 मोबाइल फोन बरामद किए गए। सत्यापन के बाद इन मोबाइल फोन को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया। इसके अलावा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी हुई 18 मोटरसाइकिलें भी बरामद कर उनके मालिकों को वापस दी गईं। पुलिस द्वारा सभी बाइक मालिकों को एक-एक हेलमेट भी दिया गया। अपने खोए हुए मोबाइल और बाइक वापस मिलने से लोगों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने पुलिस के इस प्रयास की जमकर सराहना की।

कई थाना क्षेत्रों से बरामद हुए मोबाइल

पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल फोन में नगर थाना क्षेत्र से 10, बरौली थाना से 8, कटेया थाना से 6 और उचकागांव थाना से 7 मोबाइल फोन शामिल हैं। इस अभियान में बरौली थाना के एसआई मनीष कुमार चौधरी, नगर थाना के जितेंद्र महतो, कटेया थाना के ब्रजेश कुमार सिंह और उचकागांव थाना के जितेश गोरांग सहित डीआईयू टीम के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- -Bihar News : राज्यसभा जाने से पहले सीएम पहुंचे बिहटा, निर्माणाधीन एयरपोर्ट सहित एलिवेटेड पथ का किया निरीक्षण
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डीआईयू टीम के सदस्यों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इससे पहले फरवरी माह में भी ऑपरेशन मुस्कान के तहत 60 मोबाइल फोन और 9 बाइक बरामद कर लोगों को लौटाए गए थे। एसपी ने आमजन से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में तुरंत संबंधित थाना या हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। इस मौके पर लाइन डीएसपी सुबोध कुमार, ट्रैफिक डीएसपी सुमेश मिश्रा, थावे थाना अध्यक्ष विभा कुमारी, टीओपी प्रभारी धीरज कुमार सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें