फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पुलिस एनकाउंटर में पकड़ा गया भाजपा नेता के भांजे की हत्या का आरोपी, मामूली विवाद में हुई थी हत्या

Thu, 30 Apr 2026 09:23 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सीवान

सार

सीवान में सड़क पर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें भाजपा नेता मनोज सिंह के भांजे हर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी छोटू यादव को मुठभेड़ में पकड़ लिया, जिसमें उसके पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंदर ढाला क्षेत्र में बीती रात हुए गोलीकांड का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में हर्ष सिंह की मौत हो गई, जबकि चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है। नगर थाना को मिली सूचना के अनुसार, आंदर ढाला के पास अज्ञात अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
घटना की गंभीरता को देखते हुए सीवान के पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही एफएसएल टीम को बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से जांच कराई गई। मामले के जल्द खुलासे के लिए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी छोटू यादव (पिता हीरा लाल यादव, निवासी हथौड़ा, थाना हुसैनगंज) को गिरफ्तार कर लिया।
 

ये भी पढ़ें- बेटे की हत्या करने वाले पिता को उम्रकैद, जमीन विवाद और नशे ने उजाड़ कर रख दिया परिवार

विज्ञापन

सड़क विवाद में हुई वारदात, तीन अन्य आरोपी शामिल
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सड़क पर साइड देने को लेकर हुए विवाद में यह गोलीकांड हुआ। उसने यह भी कबूल किया कि इस घटना में उसके साथ तीन अन्य अपराधी भी शामिल थे। पुलिस जब अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी, तब अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में भागने की कोशिश कर रहे छोटू यादव के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन


घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती, फरार आरोपियों की तलाश जारी
घायल आरोपी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पूरे मामले की जानकारी सीवान एसपी ने प्रेस नोट जारी कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें