फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime In Bihar: होटल में फल फूल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस को नहीं थी जानकारी, चार लोग गिरफ्तार

Thu, 16 Jan 2025 09:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

बिहार में छपरा के होटल में देह व्यापार का धंधा फल फूल रहा था। लेकिन पुलिस को इस बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी की और चार लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रमंडलीय मुख्यालय सारण के छपरा शहर में छोटे-छोटे न जाने कितने होटल और रेस्टोरेंट खुली हुई हैं, जिसकी आधिकारिक सूचना या जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं है। इसका खुलासा उस समय हुआ, जब नेवाजी टोला चौक स्थित एक छोटे से होटल में सारण के प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक संकेत कुमार के नेतृत्व में शामिल महिला पुलिसकर्मियों के सहयोग से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई और सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ।

विज्ञापन


हालांकि, गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने पहुंची सारण पुलिस के द्वारा वहां से कुछ युवक और युवतियों को भी हिरासत में लिया गया है। लेकिन अभी भी पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह मुफस्सिल थाने के थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। इसमें होटल संचालक, प्रबंधक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय लोगों की माने तो उक्त होटल में काफी अरसे से सेक्स रैकेट का धंधा फल फूल रहा था।

घटना छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नेवाजी टोला चौक के समीप खाना जंक्शन का है, जहां ग्राहकों को खाना खिलाने के साथ-साथ भोजन की आड़ में देह व्यापार का धंधा यानी लड़कियों को परोसा जा रहा था। किसी के द्वारा सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष को गुप्त सूचना दी कि उक्त होटल में जिस्म फरोशी का धंधा कई महीनों से चल रहा है। उसके बाद पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश में प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक संकेत कुमार और मुफस्सिल थाने के थानाध्यक्ष विशाल आनंद द्वारा दर्जनों अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ नेवाजी टोला चौक स्थित होटल में छापेमारी किया गया।
विज्ञापन


होटल के संचालक के कमरे से आपत्तिजनक की स्थिति में एक युवती और एक महिला सहित दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिनसे थाने ले जाकर सख्ती के साथ पूछताछ की जा रही है। हालांकि छापेमारी के दौरान होटल के बाहर सड़क किनारे हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हालांकि, इस संबंध में सारण के वरीय पुलिस अधिकारियों का बयान अभी तक नहीं आया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें