फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: गोपालगंज के बड़े उद्यमी रहे दिवंगत रामाश्रय कुशवाहा की पत्नी के भाई को अपराधियों ने मारी गोली, रेफर

Fri, 28 Jun 2024 07:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj Crime: गोपालगंज में जिले के बड़े उद्यमी दिवंगत रामाश्रय कुशवाहा की पत्नी के भाई को बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप के पास गोली मार दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी पेट्रोल पंप पर रामाश्रय कुशवाहा की भी गोली मारकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
भोरे के रेफरल अस्पताल से गोरखपुर किया गया रेफर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के बड़े उद्यमी रहे दिवंगत रामाश्रय सिंह कुशवाहा की चार वर्ष पूर्व अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिस पेट्रोल पंप पर रामाश्रय कुशवाहा को गोली मारी गई थी, उसी पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की दोपहर उनकी पत्नी के भाई को भी सीने में गोली मारी गई है। गोली लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी हालत में उन्हें इलाज के लिए भोरे रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को चिंताजनक देखते हुए उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के नोनियाछापर गांव निवासी अरविंद कुमार सिंह (45) कार से कहीं जा रहे थे। भोरे के पास ही उनकी गाड़ी की टक्कर एक नीलगाय से हो गई, जिससे उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अपनी कार को खजुरहा मोड़ स्थित एक मैकेनिक के यहां रिपेयर करवा रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो अपराधी आए और उनके सीने में गोली मार दी।
 
बताया जा रहा है कि अरविंद सिंह को गोली लगने से भोरे में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। अरविंद सिंह 10 दिन पूर्व ही विदेश से आए हुए थे। गोरखपुर में रहकर अपने घर का निर्माण करवा रहे थे। गोरखपुर से दो दिन पहले ही अपने गांव नोनिया छापर आए हुए थे। वह शुक्रवार की दोपहर अपनी स्कॉर्पियो पर सवार होकर भोरे गए हुए थे। इसी बीच अपराधियों ने इस गोलीबारी की घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, अरविंद सिंह विदेश में ठेकेदारी का काम करते हैं। वह अपने बहनोई दिवंगत रामाश्रय सिंह के बिजनेस पार्टनर भी थे। आज से पांच वर्ष पूर्व खजुरहा पेट्रोल पंप पर गोली मार कर रामाश्रय सिंह की हत्या कर दी गई थी। रामाश्रय सिंह कुशवाहा जिले के बड़े उद्यमी थे। उनके पास दो पेट्रोल पंप, एक कोल्ड स्टोरेज सहित कई व्यावसायिक कंपलेक्स हैं। घायल अरविंद सिंह की बहन सह राजद नेत्री सुनीता कुशवाहा विधानसभा का भी चुनाव लड़ चुकी हैं और महागठबंधन की सरकार में बिहार राज्य महिला आयोग की सदस्य भी रही हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें