फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime in Bihar: प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, आपत्तिजनक हालात में देख पिता ने कर दी हत्या

Sat, 15 Feb 2025 07:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Crime News: एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा। ऐसे में आपत्तिजनक हालात में देखकर पिता ने प्रेमी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
मॉडल हॉस्पिटल, सीवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले में रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के नेवारी गांव में एक युवक का शव बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई। उसके बाद डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए सीवान के सदर अस्पताल में भेज दिया है। मृतक की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के शुभहाता निवासी ललन सिंह के बेटे शिवम कुमार उर्फ बम के रूप में हुई है।

विज्ञापन


वहीं, लोगों का कहना है कि वैलेंटाइन डे पर प्रेमिका ने फोन कर अपने प्रेमी को बुलाया था। तभी पिता ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद पिता अपने आप को रोक नहीं पाए। उसके पिता और उसके घर वालों ने मिलकर युवक की चाकू गोद कर हत्या कर दी और डेड बॉडी ले जाकर के नेवारी गांव में फेंक दिया। फिलहाल, पुलिस प्रेमिका और उसके पिता सहित अन्य चार लोगों को गिरफ्तार कर थाने लाई है। फिलहाल, हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल कायम है।

क्या कहती है पुलिस
सीवान के नेवारी गांव में डेड बॉडी मिलने के पूरे मामले पर थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि प्रेम प्रसंग में हत्या हुई है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, उन्होंने बताया कि यह दोनों सिसवन थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और शव को मेरे थाना क्षेत्र में फेंक दिए थे। फिलहाल, आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें