फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: राजस्थान में जेके टायर्स कंपनी में करते थे काम, सड़क हादसे में हुई मौत; घर में शादी की चल रही थी तैयारी

Fri, 14 Feb 2025 10:22 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

The Accident : खुद राजस्थान में जेके टायर्स कंपनी में कार्यरत थे। उनका एक बेटा मर्चेंट नेवी में ऑस्ट्रेलिया में, जबकि दूसरा मुंबई में कार्यरत हैं। घर में बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी, तभी एक बुरी खबर आई। अब घर में मातम पसरा है।  
विज्ञापन
मृतक का प्रोफाइल फोटो और परिजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटी की डोली उठने से पहले उठी पिता की अर्थी जैसी वाक्या सारण और सीवान जिले के सीमावर्ती चैनपुर- रसूलपुर मुख्य सड़क मार्ग की बताई जा रही है। शुक्रवार को देर शाम को एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही  शख्स की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र अंतर्गत सफरी गांव निवासी स्वर्गीय छबीला सिंह के पुत्र चंद्रभूषण सिंह (59) के रूप में हुई है। सीवान सिवान जिले के चैनपुर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने जा रहे थे 
घटना के संबंध में एकमा प्रखंड उप प्रमुख व मृतक के पड़ोसी शुभ नारायण यादव ने बताया कि चंद्रभूषण सिंह अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए स्कूटी से रिश्तेदारों के घर जा रहे थे। जैसे ही वह बंगरे के बाड़ी गांव के पास पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दिया। ठोकर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। इस दौरान उसका एक हाथ भी फैक्चर हो गया। हालांकि इस घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने डायल 112 की पुलिस टीम को देने के बाद स्थानीय लोगों ने घायल शख्स को सिसवन रेफरल अस्पताल ले जाकर, इलाज कराना चाहा लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अब शादी की तैयारियों में जुटा परिवार इस हादसे से गहरे सदमे में है।

21 फरवरी को तिलक और  24 फरवरी को होनी थी शादी 
चंद्रभूषण सिंह की बेटी की शादी 24 फरवरी को तय थी, जबकि 21 फरवरी को तिलक होना था। घर में हल्दी की रस्म अदायगी को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। अब परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि जो पिता अपनी बेटी की शादी के लिए रिश्तेदारों को आमंत्रित करने निकले थे, अब उसकी ही अर्थी घर पहुंच रही है।
विज्ञापन


मृतक जेके टायर्स कंपनी में करते थे काम 
परिजनों ने बताया गया है कि मृतक शख्स राजस्थान के उदयपुर (कंक्रोली) स्थित जेके टायर्स कंपनी में कार्यरत थे। उनके दो बेटों में धीरज कुमार मर्चेंट नेवी में ऑस्ट्रेलिया में नौकरी करता हैं, जबकि सूरज कुमार मुंबई में कार्यरत हैं। वहीं पत्नी सुमन देवी गृहिणी हैं।

जांच में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में चैनपुर थाने के थानाध्यक्ष गौरव सिन्हा ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों की लिखित शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद चैनपुर थाने की पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया है, हालांकि उसका चालक मौके से फरार हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें