फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते गहरे पानी में चला गया शिवम, बचाने की कोशिश के बाद भी नहीं बची जान

Fri, 02 Oct 2026 04:45 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

गोपालगंज के रामनगर बांध के पास नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से 10 वर्षीय शिवम कुमार की मौत हो गई। शिवम दोस्तों के साथ बांध के पास नहाने गया था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
अस्पताल में जुटी भीड़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर बांध के समीप शुक्रवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से 10 वर्षीय मासूम बच्चे की डूबकर मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

मृतक मासूम की पहचान जादोपुर थाना क्षेत्र के खैराटीया रामनगर गांव निवासी बिनोद राम के पुत्र शिवम कुमार (10) के रूप में की गई है। शिवम स्थानीय विद्यालय में चौथी कक्षा का छात्र था।

नहाने के दौरान हुआ हादसा

विज्ञापन

स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को शिवम रामनगर बांध के आसपास गया हुआ था। वहां गांव के कुछ अन्य बच्चे भी मौजूद थे। मौसम और पानी देखकर सभी बच्चे बांध के पास खेलने और पानी में नहाने लगे। नहाने के दौरान खेल-खेल में शिवम को पानी की गहराई का अंदाजा नहीं हुआ और वह अचानक गहरे पानी में चला गया।

खुद को संभाल न पाने के कारण वह पानी में छटपटाने लगा और धीरे-धीरे डूबने लगा। शिवम को डूबता देख वहां मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों और रास्ते में मौजूद स्थानीय लोग तुरंत बांध की ओर दौड़े और बच्चे को बचाने की कोशिश में जुट गए।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए पानी में छलांग लगाई और काफी मशक्कत के बाद शिवम को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक उसकी स्थिति काफी बिगड़ चुकी थी। आनन-फानन में स्थानीय लोग और परिजन बच्चे को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए। लेकिन अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद ही शिवम को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार में दर्दनाक हादसा: जिउतिया स्नान बना काल, पोखरे में डूबने से चार मासूम बच्चियों की मौत; गांव में मातम

चिकित्सकों द्वारा बच्चे को मृत घोषित करते ही अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है। इस असामयिक हादसे ने पूरे खैराटीया रामनगर गांव को स्तब्ध कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें