फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: छपरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के वक्त बड़ा हादसा; ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, कई लोग घायल

Sun, 13 Oct 2024 03:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

Chhapra News: मकेर थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक रंजीत कुमार का बड़ा भाई भी दो महीने पहले एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था, जिसके बाद रंजीत घर आया हुआ था।
विज्ञापन
मृतक रंजीत कुमार तथा घटनास्थल पर पलटा हुआ ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारण जिले के मकेर थानाक्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के बाद घर लौटने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गंडक नदी के बांध पर ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान डीही गांव निवासी बच्चू राय के बेटे रंजीत कुमार (24) के रूप में हुई है। रंजीत अविवाहित था और गुजरात में ट्रक चालक का काम करता था। हादसे की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और स्थानीय लोग सदमे में हैं।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, डीही गांव से सैकड़ों लोग ट्रैक्टर पर सवार होकर गंडक नदी के रेवाघाट पर दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने गए थे। विसर्जन के बाद लौटते समय ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और बांध पर पलट गया। चश्मदीदों और घायलों ने बताया कि चालक ट्रैक्टर को तेज और लापरवाही से चला रहा था, जिसके बावजूद कई बार मना करने पर भी उसने गति कम नहीं की।

विज्ञापन

 
वहीं, हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर उसकी पिटाई की, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया। इस हादसे में घायल लोगों में अजय कुमार, अमर कुमार, मुन्ना राय, पंकज कुमार, राहुल कुमार, अमरजीत कुमार और भूपेंद्र राय शामिल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
 
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मकेर थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक रंजीत कुमार का बड़ा भाई भी दो महीने पहले एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था, जिसके बाद रंजीत घर आया हुआ था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें