फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: सुबह ट्यूशन पढ़ने पहुंचे बच्चे खून से लथपथ शव देख चीख पड़े, लोक कलाकार और शिक्षक की हत्या की क्या वजह?

Fri, 27 Dec 2024 04:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

Chhapra News: मृतक के पिता वकील यादव ने बताया कि रात में सबने साथ खाना खाया और सुजीत अन्य दिनों की तरह सोने चला गया। सुबह जब ट्यूशन के लिए बच्चे आए, तो उन्होंने सुजीत को खून से लथपथ पाया। यह देख परिवार के सदस्यों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मृतक सुजीत कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारण जिले के छपरा के डोरीगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने एक 26 वर्षीय युवक की सोते हुए सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान डोरीगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी वकील यादव के बेटे सुजीत यादव के रूप में हुई है। सुजीत एक निजी विद्यालय में शिक्षक थे और भोजपुरी लोक कलाकार के रूप में भी पहचान रखते थे। इस जघन्य हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

विज्ञापन

 
हत्या के वक्त घर में सो रहे थे परिजन
जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार देर रात की है, जब सुजीत यादव घर के अन्य सदस्यों के साथ भोजन कर सो गए थे। रात के अंधेरे में अपराधियों ने खिड़की का दरवाजा तोड़कर सोए हुए सुजीत के सिर में गोली मार दी। घटना की जानकारी सुबह तब हुई, जब बच्चे ट्यूशन के लिए घर पहुंचे और सुजीत को लहूलुहान स्थिति में पाया।
 
शिक्षक, कलाकार और सामाजिक कार्यकर्ता थे सुजीत यादव
सुजीत यादव न केवल एक निजी विद्यालय में पढ़ाते थे, बल्कि बच्चों को होम ट्यूशन और कोचिंग भी देते थे। इसके अलावा वे भोजपुरी गायक के रूप में भी सक्रिय थे और सामाजिक कार्यों में रुचि रखते थे। उनकी लोकप्रियता और बहुमुखी प्रतिभा के चलते यह घटना और भी दुखद है।
विज्ञापन



 
एफएसएल टीम कर रही गहन जांच
घटना की सूचना मिलते ही डोरीगंज थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। स्थानीय पुलिस मृतक के मोबाइल को जब्त कर तकनीकी जांच कर रही है। डोरीगंज थाना अध्यक्ष प्रवेश कुमार ने बताया कि विभिन्न बिंदुओं पर गहनता से जांच जारी है।
 
सुबह बच्चों ने देखा लहूलुहान शव
सुजीत के पिता वकील यादव ने बताया कि रात में सबने साथ खाना खाया और सुजीत अन्य दिनों की तरह सोने चला गया। सुबह जब ट्यूशन के लिए बच्चे आए, तो उन्होंने सुजीत को खून से लथपथ पाया। यह देख परिवार के सदस्यों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
 
अज्ञात अपराधियों का कोई सुराग नहीं
पुलिस और एफएसएल की टीम फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ के साथ-साथ तकनीकी सबूत जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल हत्या के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

 
इलाके में दहशत और आक्रोश
इस निर्मम हत्या से स्थानीय लोग सदमे और आक्रोश में हैं। सुजीत यादव की हत्या ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे इलाके को गहरा झटका दिया है। पुलिस पर जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने का दबाव है। यह घटना एक बार फिर बिहार में बढ़ते अपराध और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े करती है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में अहम खुलासे किए जाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें