फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नगर थाना परिसर में बर्तन धो रही थी रसोइया, पुलिस वाहन ने कुचला, मौके पर मौत; चालक गिरफ्तार

Fri, 21 Nov 2025 10:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

Chhapra News: छपरा नगर थाना परिसर में पुलिस वाहन की चपेट में आकर रसोइया आरती देवी की मौत से अफरातफरी मच गई। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है और सिपाही पर कार्रवाई शुरू की है। परिवार आर्थिक संकट में है और मुआवजे की मांग उठ रही है।
 
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी चालक को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छपरा के नगर थाना परिसर में शुक्रवार की शाम हुए सड़क हादसे ने पूरे शहर को झकझोर दिया। थाने में वर्षों से रसोइया का काम कर रही 45 वर्षीय आरती देवी की एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद थाना परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। मृतका नगर थाना क्षेत्र के पुरानी गुरहट्टी निवासी गोविंद जी प्रसाद की पत्नी थीं और बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली आरती देवी कई वर्षों से पुलिस अधिकारियों और सिपाहियों के लिए खाना बनाकर परिवार का भरण-पोषण कर रही थीं।

विज्ञापन

 
बर्तन धोते समय अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने कुचला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरती देवी भोजन बनाने के बाद लगभग सात बजे बर्तन धो रही थीं। इसी दौरान एएलटीएफ में चलने वाली एक निजी स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार के साथ पहले एक गाड़ी में टक्कर मारने के बाद सीधे आरती देवी के ऊपर चढ़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उन्हें बचाया नहीं जा सका और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए।
 
परिवार में कोहराम, आर्थिक संकट गहराने की आशंका
मृतका के परिजनों ने बताया कि आरती देवी ही घर की एकमात्र कमाऊ सदस्य थीं। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा और सहयोग की मांग की है। घटना की गंभीरता को देखते हुए अधिकारी तुरंत जांच में जुट गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Crime: 24 वर्षीय युवक की हत्या, चार दिसंबर को होनी थी शादी; सोने के स्थान से 50 मीटर दूर मिला शव
विज्ञापन

 
चालक गिरफ्तार, सिपाही पर विभागीय कार्रवाई शुरू
एसडीपीओ सदर राम पुकार सिंह ने बताया कि स्कॉर्पियो एएलटीएफ के तहत चलाई जा रही थी और उसमें एक निजी चालक के साथ पुलिस का एक कांस्टेबल भी मौजूद था। वाहन किस परिस्थिति में अनियंत्रित हुआ, इसकी जांच की जा रही है। मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और संबंधित सिपाही पर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण जुटे रहे।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें