फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: छपरा में डॉक्टर का अपहरण विफल, पोल से टकराई गाड़ी और भागकर बचाई जान

Thu, 18 Dec 2025 05:42 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

बिहार के छपरा में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सजल कुमार का अपहरण करने का प्रयास विफल हो गया। देर रात डॉ. कुमार अपने निजी क्लिनिक से अपने आवास जा रहे थे, तभी चार अपराधियों ने उन्हें गन पॉइंट पर रोककर अपहरण करने की कोशिश की।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के छपरा से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सजल कुमार का अपहरण करने की कोशिश विफल हो गई। देर रात उनके साथ उनके निजी ड्राइवर और एक स्टॉफ थे, जब अपहरणकर्ता उन्हें गाड़ी में लेकर भागने लगे। तेज गति और कुहासे के कारण अपराधियों की गाड़ी सारण के जिलाधिकारी आवास के समीप विद्युत पोल से टकरा गई, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना का फायदा उठाते हुए डॉ. सजल कुमार ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। इस हादसे में उनके निजी चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल में किया गया।

जानकारी के अनुसार, डॉ. सजल कुमार अपने निजी क्लिनिक दहियावा से साधनापुरी स्थित निजी आवास जा रहे थे। घर के पास पहुंचते ही चार की संख्या में अपराधियों ने गन पॉइंट पर गाड़ी रोककर उनका अपहरण करने का प्रयास किया। डॉ. कुमार ने नगर पालिका चौक के समीप गाड़ी का दरवाजा खोल कर कूदकर भागने में सफलता पाई। अपराधी उनके चालक एवं अन्य कर्मचारी को लेकर तेज गति से भागे, लेकिन कुहासे के कारण गाड़ी पोल से टकरा गई और गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद अपहरणकर्ता गाड़ी छोड़कर भाग निकले।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar:  थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी, मां के आभूषण और लॉकर से लाखों की नकदी ले उड़े चोर; सुरक्षा पर उठे सवाल
विज्ञापन


डॉ. सजल कुमार शहर के प्रसिद्ध कुमार हेल्थ केयर रिसर्च सेंटर के संचालक और निजी नर्सिंग होम के प्रमुख हैं, जो नगर थाना क्षेत्र के दहियावा महमूद चौक के समीप स्थित है। उनके निजी आवास भी इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत साधनापुरी में है। अपहरण के समय उनके साथ ड्राइवर वीरेंद्र और कर्मचारी नीतीश भी थे। डॉ. कुमार ने बताया कि उन्हें हथियार के बल पर घर के बाहर से किडनैप किया गया और नगर पालिका चौक पर उन्होंने गाड़ी से कूदकर भागने में सफलता पाई।

घटना की सूचना मिलने के बाद सहायक पुलिस अधीक्षक राम पुकार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। नगर थाने के थानाध्यक्ष संजीव कुमार और भगवान बाजार थाने के थानाध्यक्ष सुभाष कुमार भी मौके पर उपस्थित रहे। पुलिस ने अपहृत चिकित्सक से पूछताछ की और उन्हें अभिरक्षा में उनके निजी आवास साधनापुरी पहुंचाया। मामले की जांच में सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की पूरी तरह से छानबीन में लगी हुई है, लेकिन इस मामले में कोई आधिकारिक बयान देने से परहेज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें