सारण जिले के मांझी नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत गोढा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। तिलकोत्सव की खुशियों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें वार्ड संख्या-09 के वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
तिलकोत्सव की खुशियां विवाद में बदलीं
चाकू से हमला, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
हिंसक झड़प के दौरान अपराधियों ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वार्ड पार्षद सहित उनके चचेरे भाई मुकेश ठाकुर और रितेश ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल मांझी प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
रास्ते में वार्ड पार्षद की मौत से मचा कोहराम
परिवार में कोहराम, गांव में तनाव
मृतक राजा बाबू ठाकुर अपने छह भाइयों और बहनों में सबसे बड़े थे। उनकी असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।
ये भी पढ़ें: 16 साल की बेटी प्रेम में पड़ी, ननिहाल से घर आने के अगले दिन मौत; हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार
पुलिस ने शुरू की छापेमारी, अतिरिक्त बल तैनात
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मांझी थाने के थानाध्यक्ष बिनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी। वहीं स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।