फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: लूट के दौरान हत्या, गुस्साई भीड़ ने दो अपराधियों को बेरहमी से पीटा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Sat, 25 Apr 2026 08:12 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj: बिहार के गोपालगंज में ज्वेलरी दुकान लूट के दौरान अपराधियों की फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जिसके बाद उग्र भीड़ ने दो अपराधियों को पकड़कर बेरहमी से पीटा। इसमें से एक की मौत हो गई। वहीं दूसरी की हालत गंभीर है। इलाके में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
घटनास्थल की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गोपालगंज जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भोरे थाना क्षेत्र के लाला छापर गांव में लूट और हिंसा के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक युवक की हालत गंभीर है। इससे पूरे इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, हथियारबंद अपराधियों ने लाला छापर स्थित एक सोने-चांदी की दुकान को निशाना बनाया। अपराधी दुकान में घुसकर जेवरात लूटने लगे। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों का विरोध करने पर उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में सिसई गांव निवासी डब्लू मिश्र को गोली लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

उग्र भीड़ का हमला, एक अपराधियों की मौत
डब्लू मिश्र की मौत की खबर फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। भाग रहे अपराधियों को ग्रामीणों ने घेर लिया। खुद को घिरता देख अपराधियों ने फायरिंग जारी रखी, लेकिन उग्र भीड़ के सामने उनकी एक नहीं चली। ग्रामीणों ने दो अपराधियों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हुई इस पिटाई में एक अपराधी की मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: प्रेमिका को गोली मारने के बाद आत्महत्या, मगर खोखा मिला न हथियार; बिहार पुलिस इसे क्या मानेगी?

घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात
घटना की सूचना मिलते ही भोरे थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि गिरोह में और कितने सदस्य शामिल थे। बताया जा रहा है कि इस मामले में चार अपराधी पकड़े गए थे, जिनमें से एक की मौत हो चुकी है, जबकि तीन अन्य अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें