फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: शौच के लिए गई महिला की करंट लगने से मौत, गांव में पसरा मातम; बिजली विभाग की लापरवाही से गई जान

Fri, 18 Jul 2025 08:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar: थाना प्रभारी पपन कुमार ने बताया कि महिला की मौत करंट लगने से हुई है। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
गांव में पसरा मातम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले के आंदर थाना क्षेत्र के पकवलिया गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां खेत में शौच के लिए गई एक महिला की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान पकवलिया निवासी सुभाष गोंड की 28 वर्षीय पत्नी झुंनी देवी के रूप में की गई है। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजन बदहवासी की हालत में हैं।

परिजनों के अनुसार, झुंनी देवी रोजाना की तरह सुबह खेत की ओर शौच के लिए गई थीं। इसी दौरान वे खेत के किनारे पहले से टूटकर गिरे बिजली के हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गईं। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटीं तो परिजन उन्हें ढूंढते हुए खेत की ओर पहुंचे, जहां उनका शव पड़ा मिला। यह दृश्य देख पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने आंदर थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


पढ़ें;  देबारी में पैंथर की चहल-कदमी से दहशत, ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग की

थाना प्रभारी पपन कुमार ने बताया कि महिला की मौत करंट लगने से हुई है। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि यह हादसा बिजली विभाग की घोर लापरवाही के कारण हुआ है। गांव के बाहरी हिस्से में हाई वोल्टेज तार कई दिनों से टूटा हुआ पड़ा था, जिसकी शिकायत कई बार विभाग को की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इस दर्दनाक घटना से गांव में शोक की लहर है। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतका के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है साथ ही जिम्मेदार बिजली विभाग के अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें