फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: वोटर अधिकार यात्रा कल सीवान में, राहुल गांधी-तेजस्वी यादव समेत INDIA गठबंधन के बड़े नेता होंगे शामिल

Thu, 28 Aug 2025 07:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar: झारखंड में कांग्रेस प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि वोट सभी का समान अधिकार है, चाहे वह मेहतरानी हो, नौकरानी हो या महारानी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग की साठगांठ से वोट चोरी कर सरकार बनाई जा रही है।
विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वोटर अधिकार यात्रा 29 अगस्त को सीवान पहुंचेगी। इस यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव, भाकपा-माले के दीपांकर भट्टाचार्य, वीआईपी सुप्रीमो मुकेश साहनी, भाकपा महासचिव डी. राजा, सीपीएम नेता एम.ए. बेबी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया समेत INDIA गठबंधन के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

सीवान में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यात्रा समन्वयक और झारखंड में कांग्रेस प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि वोट सभी का समान अधिकार है, चाहे वह मेहतरानी हो, नौकरानी हो या महारानी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग की साठगांठ से वोट चोरी कर सरकार बनाई जा रही है। इसी के खिलाफ यह यात्रा जन आंदोलन का रूप ले रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि सिवान की मिनता देवी की उम्र चुनाव आयोग ने 34 से बढ़ाकर 84 साल दर्ज कर दी थी, जो वोटर अधिकारों के हनन का प्रमाण है।

विज्ञापन


पढ़ें; महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सीमा पांडेय ने दिया इस्तीफा, संगठन में उपेक्षा का आरोप लगाया

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील कुमार, राजद जिलाध्यक्ष विपिन कुशवाहा, माले जिला सचिव हंसनाथ राम, वीआईपी जिलाध्यक्ष श्रीनिवास यादव, सीपीएम जिला सचिव फूल मोहम्मद अंसारी और सीपीआई जिला सचिव तारकेश्वर यादव ने बताया कि यात्रा गोपालगंज से छाप मोड़, सरसर, अमलोरी, छोटपुर, गोपालगंज मोड़, जेपी चौक, हॉस्पिटल मोड़ और बबुनिया मोड़ होते हुए सिवान पहुंचेगी। यहां एक सभा आयोजित होगी। इसके बाद यात्रा तरवारा मोड़, वैशाखी हाइवे, पासवान चौक, चांप, जसौली, पचरुखी बाइपास, मछौता, दरौंदा, लीला साह का पोखरा और चपरैठा होते हुए छपरा की सीमा में प्रवेश करेगी। संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस नेता अशोक कुमार सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें