फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: घर में सो रही मां-बेटियों को चाकू से गोदा, दस दिन की बच्ची को भी मारने की कोशिश; समधी पर हमले का आरोप

Fri, 29 Mar 2024 11:54 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: जादोपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि तीन लोगों को चाकू लगा है। इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जख्मी के फर्द बयान के आधार पर मामले की जांच कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपी को हर हाल में गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत घायल महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के हीरापाकड़ गांव में घर में सो रही मां और उनकी दो बेटियों पर अपराधियों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में तीनों महिलाएं बुरी तरह घायल हो गईं। इसके बाद सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बड़ी बेटी के ससुर ने पैसे के विवाद में इस घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन

 
बड़ी बेटी के ससुर पर जानलेवा हमले का आरोप
जानकारी के मुताबिक, जादोपुर थाना क्षेत्र के हीरापाकड़ गांव निवासी पवन कुमार सिंह की पत्नी इंद्रावती देवी, बेटी रितु कुमारी और सलोनी देवी घायलों में शामिल हैं। बताया जा रहा है कि जख्मी महिला इंद्रावती देवी की छह बेटियां हैं। वे पांच बेटियों की शादी कर चुकी हैं। इंद्रावती ने एक साल पहले अपनी बेटी सलोनी की शादी के लिए बड़ी बेटी के ससुर से 25 हजार रुपये का कर्ज लिया था। कर्ज के पैसे लौटाने के लिए अक्सर समधी दबाव डालता था। महिला ने कुछ और समय की मांग की थी, लेकिन आरोपी लगातार पैसे की मांग करता रहा, इसे लेकर लगातार प्रताड़ित करने लगा।
 
दस दिन पहले बनी मां पर भी हमला
दरअसल, गुरुवार की रात महिला इंद्रावती अपनी दो बेटियों के साथ झोपड़ीनुमा घर में खाना खाकर सो गई थी। आरोप है कि इसी बीच मौके का फायदा उठाकर आरोपी समधी घर में घुस गया और सोई अवस्था में इंद्रावती पर ताबड़तोड़ चाकू से वार करना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर उसकी बेटी भी नींद से जग गई और बीच-बचाव करने लगी। तभी आरोपी ने उसे भी चाकू मार कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि इसके बाद 10 दिन पहले मां बनी उसकी दूसरी बेटी भी बीच-बचाव करने लगी। तब आरोपी ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद वह 10 दिन की मासूम बच्ची पर भी हमला करने वाला था। लेकिन हंगामा सुनकर ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों के पहुंचते ही आरोपी फरार हो गया, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से देर रात तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया गया।
 
सभी घायल अस्पताल में भर्ती
वहीं, इस मामले में जादोपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि तीन लोगों को चाकू लगा है। इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जख्मी के फर्द बयान के आधार पर मामले की जांच कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपी को हर हाल में गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें