फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 29 अगस्त को गोपालगंज पहुंचेगी राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे नेता

Wed, 20 Aug 2025 04:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar: राजद जिलाध्यक्ष ने बताया कि यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव और राहुल गांधी सरेया स्थित गांधी कॉलेज के खेल मैदान से रोड शो की शुरुआत करेंगे और पूरे शहर में आम जनता से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी 29 अगस्त को वोटर अधिकार यात्रा के तहत नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी, वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी और भाकपा (माले) महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य सहित महागठबंधन के तमाम नेता गोपालगंज पहुंचेंगे। इनके स्वागत की तैयारी जोर-शोर से चल रही है।

इसको लेकर प्रदेश द्वारा गठित तैयारी समिति की बैठक बुधवार को समिति अध्यक्ष एवं राजद जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तय किया गया कि नेताओं का स्वागत जिले की सीमा पर स्थित मंगलपुर मोड़ पर किया जाएगा। इसके अलावा पूरे शहर को बैनर, पोस्टर और तोरण द्वार से सजाया जाएगा।

विज्ञापन


पढ़ें: निजी क्लिनिक में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा; लगाया ये आरोप

राजद जिलाध्यक्ष ने बताया कि यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव और राहुल गांधी सरेया स्थित गांधी कॉलेज के खेल मैदान से रोड शो की शुरुआत करेंगे और पूरे शहर में आम जनता से मुलाकात करेंगे। बैठक में राजद विधायक राजेश सिंह कुशवाहा, प्रधान महासचिव इम्तेयाज अली भुट्टो, प्रदेश सचिव अरविंद कुमार पप्पू, मोहन प्रसाद गुप्ता, सुनील कुमार बारी, पिंटू पांडेय, संतोष यादव, सुनीता यादव, बिट्टू चौरसिया, सुरेश चौधरी सहित कई नेता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें