Bihar News: रानी देवी के दो छोटे बच्चे हैं, जो मां की अचानक मौत से गहरे सदमे में हैं। परिजनों का कहना है कि बच्चे बार-बार मां को याद कर रोते-रोते बेहोश हो जा रहे हैं। परिवार के लोगों ने कहा कि सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन इस अप्रत्याशित हादसे ने उनकी जिंदगी उजाड़ दी।
सीवान के धनौती थाना क्षेत्र के मौजे बढ़ेया गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से गांव निवासी राजेश शाह की पत्नी रानी देवी (35) की मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है।
परिजनों के अनुसार, रानी देवी अपने घर में पंखे की साफ-सफाई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं। आनन-फानन में परिजन उन्हें सीवान सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
मां की मौत से बच्चों का बुरा हाल
रानी देवी के दो छोटे बच्चे हैं, जो मां की अचानक मौत से गहरे सदमे में हैं। परिजनों का कहना है कि बच्चे बार-बार मां को याद कर रोते-रोते बेहोश हो जा रहे हैं। परिवार के लोगों ने कहा कि सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन इस अप्रत्याशित हादसे ने उनकी जिंदगी उजाड़ दी।
गांव में इस घटना से शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बिजली उपकरणों के सुरक्षित उपयोग को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे टाले जा सकें।