फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: फंदे से लटकता मिला शिक्षक का शव, जांच में जुटी पुलिस; काफी दिनों से चल रहे थे बीमार

Tue, 13 May 2025 07:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar: परिजनों के अनुसार, राज कुमार गुप्ता कैंसर से पीड़ित थे। 35 वर्ष की उम्र में भी उनकी शादी नहीं हुई थी। करीब चार महीने पहले ही उन्होंने बीपीएससी परीक्षा पास कर शिक्षक की नौकरी पाई थी। वे सहरसा के एक विद्यालय में पदस्थापित थे।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन मोड़ स्थित जनता लॉज में मंगलवार दोपहर एक शिक्षक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी मड़ई साह के 35 वर्षीय पुत्र राज कुमार गुप्ता के रूप में की गई है। वह सहरसा जिले के एक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।

जानकारी के अनुसार, राज कुमार गुप्ता सोमवार की रात स्टेशन मोड़ स्थित जनता लॉज में ठहरे थे। लॉज संचालक ने उन्हें रूम नंबर 106 आवंटित किया था। मंगलवार सुबह 9:00 बजे तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो लॉज संचालक ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो राज कुमार गुप्ता का शव पंखे से फंदे के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और परिजनों को सूचना दी। जैसे ही परिजनों को मौत की खबर मिली, वे सदर अस्पताल पहुंचे और रो-रोकर बेहाल हो गए।

विज्ञापन


पढ़ें: वीरपुर अस्पताल में ममता बहाली को लेकर उपाधीक्षक और प्रबंधक आमने-सामने, चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल

कैंसर से पीड़ित था शिक्षक

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, राज कुमार गुप्ता कैंसर से पीड़ित थे। 35 वर्ष की उम्र में भी उनकी शादी नहीं हुई थी। करीब चार महीने पहले ही उन्होंने बीपीएससी परीक्षा पास कर शिक्षक की नौकरी पाई थी। वे सहरसा के एक विद्यालय में पदस्थापित थे। सोमवार की शाम वे घर आने के लिए सीवान पहुंचे थे और जनता लॉज में ठहरे हुए थे, जहां उन्होंने आत्महत्या कर ली। मामले को लेकर नगर इंस्पेक्टर राज कुमार ने बताया कि लॉज से एक शिक्षक का शव बरामद किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें