फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकारी: रेत कला का अद्भुत चित्रण, बिहार की सांस्कृतिक धरोहर की दिखी झलक; इन दृश्यों को बारीकी से उकेरा

Mon, 17 Nov 2025 09:04 AM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

सोनपुर मेले में छपरा के सैंड आर्टिस्ट अशोक कुमार द्वारा बनाया गया पौराणिक गज-ग्राह युद्ध का अद्भुत सैंड आर्ट आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन
सोनपुर मेले में छपरा के सैंड आर्टिस्ट अशोक कुमार अपनी आर्ट के बारे में बताते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला अपने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक वैभव के लिए जाना जाता है। इस बीच मेले के अंग्रेजी बाजार स्थित सारण के जिलाधिकारी अमन समीर के आवासीय परिसर में प्रदर्शित की गई अद्भुत सैंड आर्ट ने आगंतुकों का ध्यान आकर्षित कर लिया है।
विज्ञापन


उत्तर बिहार के प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट और छपरा निवासी अशोक कुमार द्वारा तैयार इस रेत कला में पौराणिक प्रसंग गज–ग्राह युद्ध को अत्यंत जीवंत रूप में दर्शाया गया है। कलाकृति में पानी में संघर्षरत हाथी पर ग्राह का हमला और संकट की घड़ी में भगवान विष्णु द्वारा सुदर्शन चक्र से ग्राह का वध करते हुए दृश्य को बारीकी से उकेरा गया है।

घोड़े और बैल का सुंदर चित्रण
सैंड आर्ट के दूसरे हिस्से में सोनपुर मेले की पहचान माने जाने वाले घोड़े और बैल का सुंदर चित्रण किया गया है, जो मेले के पशु–व्यापार की ऐतिहासिक परंपरा को दर्शाता है। इसके साथ ही कलाकार ने बिहार का मानचित्र, सारण जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग, बिहार सरकार और सोनपुर मेला के आधिकारिक लोगो को भी आकर्षक शैली में सजाकर पूरी थीम को सांस्कृतिक विस्तार दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar: नई सरकार में BJP-JDU के 16-16 मंत्री, चिराग, मांझी और कुशवाहा की पार्टी के इतने मंत्री, 20 को शपथ ग्रहण

सैंड आर्टिस्ट अशोक कुमार ने बताया कि यह कृति सोनपुर मेले की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत के साथ-साथ आधुनिकता के समन्वय को भी दर्शाती है। मेले में आने वाले पर्यटक इस कला के माध्यम से मिथक, इतिहास और वर्तमान के सुंदर संगम को महसूस कर सकेंगे।
विज्ञापन


इस कलाकृति को साकार करने में युवा कलाकार सोनू कुमार ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने संरचना को आकार देने में तकनीकी और रचनात्मक सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें