फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिहार बंद को लेकर राजद ने निकाला मशाल जुलूस, भाजपा पर मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप

Tue, 08 Jul 2025 08:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar: यह मशाल जुलूस अंबेडकर चौक से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विभिन्न स्थानों पर पहुंचा। जुलूस में बड़ी संख्या में महागठबंधन समर्थक शामिल हुए और केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
राजद के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान के विरोध में 9 जुलाई 2025 को इंडिया महागठबंधन के आह्वान पर बिहार बंद का आयोजन किया गया है। इसके समर्थन में महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने 8 जुलाई को सिवान शहर में मशाल जुलूस निकाला।

यह मशाल जुलूस अंबेडकर चौक से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विभिन्न स्थानों पर पहुंचा। जुलूस में बड़ी संख्या में महागठबंधन समर्थक शामिल हुए और केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन


पढ़ें: बिहार बंद की पूर्व संध्या पर फातमी का NDA सरकार पर हमला, बोले- 'वोटर फर्जी तो केंद्र सरकार दे इस्तीफा'

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजद नेता अजय भास्कर चौहान ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के पीछे एनडीए सरकार की एक सोची-समझी साजिश है। इसके माध्यम से बिहार के पिछड़े, अति पिछड़े, दलितों और अल्पसंख्यकों के नाम मतदाता सूची से हटाकर उन्हें मतदान के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। राजद और इंडिया महागठबंधन इसका पुरजोर विरोध करता है। उन्होंने सिवान के सभी वर्गों से 9 जुलाई को बिहार बंद को सफल बनाने की अपील की।

मशाल जुलूस में मुख्य रूप से राजद नेता अनवारूल हक, अरुण गुप्ता, लीलावती गिरी, जिला प्रवक्ता उमेश कुमार, नगर अध्यक्ष रमेश यादव, प्रखंड अध्यक्ष कन्हैया यादव, परवेज आलम, चंद्रमा यादव, अमरकांत यादव, इनामुल हक झुन्ना, इंजीनियर शोएब आलम, महफूज आलम, गब्बर यादव, सरफराज आलम, राहुल यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें