फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शराब के नशे में महिला परिचारी से अभद्रता करने वाला पुलिसकर्मी हिरासत में, विभागीय कार्रवाई शुरू

Tue, 27 Jan 2026 09:48 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में महिला सहकर्मी के साथ अमर्यादित व्यवहार की शिकायत मिलने के बाद आरोपी पुलिस कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के छपरा में पुलिस विभाग में कर्तव्यहीनता और अनुशासनहीन आचरण का एक गंभीर मामला सामने आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सारण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है और सख्त निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


इस संबंध में सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने बताया कि पुलिस केंद्र में पदस्थापित एक पुलिसकर्मी (पीटीसी) ने नशे की हालत में एक महिला परिचारी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। मामले को अत्यंत संवेदनशील मानते हुए पुलिस निरीक्षक सह नगर थाने के थानाध्यक्ष संजीव कुमार को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिसके बाद संबंधित पुलिसकर्मी को तुरंत पुलिस अभिरक्षा में लिया गया और ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई गई, जिसमें उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।

ये भी पढ़ें: Republic Day: गांधी मैदान में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने क्या कहा? नीतीश कुमार ने सीएम हाउस में फहराया तिरंगा
विज्ञापन


एसएसपी विनीत कुमार ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मी के विरुद्ध कठोर विभागीय दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह कदम पुलिस महकमे में अनुशासन बनाए रखने और आम जनता का भरोसा कायम रखने की दिशा में एक स्पष्ट संदेश है।
विज्ञापन


सारण पुलिस की ओर से साफ तौर पर कहा गया है कि विभाग में अनुशासनहीनता, अमर्यादित आचरण और कर्तव्य के प्रति लापरवाही को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले में संबंधित कर्मी से विधिसम्मत पूछताछ की जा रही है और विभागीय नियमों के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

एक ओर जहां पुलिस आमजन से कानून और अनुशासन का पालन कराने की अपेक्षा रखती है, वहीं विभाग के भीतर इस तरह की अनुशासनहीनता ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें