फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नवविवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, मेंहदी का रंग तक नहीं छूटा था; पुलिस जांच में जुटी

Mon, 09 Jun 2025 09:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar: पुलिस ने मामले की प्राथमिक जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई साजिश है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान के दरौंदा थाना क्षेत्र के पूर्वी हड़सर गांव में सोमवार की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव निवासी 20 वर्षीय नवविवाहिता सुधा कुमारी का शव घर में फंदे से लटका मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि सुधा की शादी महज एक सप्ताह पहले, 2 जून 2025 को हिंदू रीति-रिवाज से पूर्वी हड़सर गांव के प्रीतम कुमार से हुई थी। शादी को अभी ज्यादा दिन नहीं हुए थे और नवविवाहिता के हाथों की मेंहदी का रंग तक नहीं छूटा था, कि यह दुखद घटना सामने आ गई।

सुधा कुमारी गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी सत्येंद्र मांझी की बेटी थी। परिजनों के अनुसार, शादी के बाद से वह ससुराल में ही रह रही थी। सोमवार शाम को अचानक उसके मौत की सूचना मिली। शव घर के भीतर फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सुधा के मायके पक्ष के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। दरौंदा थाना पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: राजस्व कर्मचारी गिरीश तिवारी 35 हजार की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से हड़कंप

पुलिस ने मामले की प्राथमिक जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई साजिश है। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। वहीं, स्थानीय लोग इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और सभी पहलुओं पर गहराई से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें