फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सीवान में पुराना पुल टूटा, 100 से अधिक गांवों का संपर्क बाधित; ग्रामीणों में रोष

Sat, 22 Nov 2025 06:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar: ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर छह माह पहले ही नई सड़क बनाई गई थी, लेकिन पुल को मरम्मत करने की जरूरत के बावजूद छोड़ दिया गया। ठेकेदार का कहना था कि पुल का टेंडर स्वीकृत नहीं है, इसलिए निर्माण संभव नहीं।
विज्ञापन
पुल पर फंसा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले के महराजगंज अनुमंडल क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सिसई व हहवा गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाले 60 साल पुराने पुल का एक हिस्सा अचानक धंसकर टूट गया। इस दौरान एक ट्रक उसी पुल से पार हो रहा था, तभी जोरदार आवाज के साथ पुल का मध्य भाग नीचे बैठ गया। हालांकि गनीमत रही कि ट्रक पलटा नहीं और चालक बाल-बाल बच गया। अन्यथा बड़ा हादसा संभव था, क्योंकि पुल के नीचे अक्सर ग्रामीण पशु चराने और नदी किनारे जाने के लिए आते-जाते हैं।

हादसे के बाद गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और पुल को अविलंब दुरुस्त कराने की मांग की। स्थानीय ग्रामीण संजय यादव ने बताया कि इसी मार्ग से स्कूल, अस्पताल, बाजार सहित सीवान एवं पटना के लिए आवाजाही होती है। पुल टूटने से अब 100 से अधिक गांवों का संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया है।

विज्ञापन


पढ़ें: बहन से छेड़खानी का विरोध करना भाई को पड़ा भारी, बदमाशों ने चाकू से किया हमला; हुई मौत

ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर छह माह पहले ही नई सड़क बनाई गई थी, लेकिन पुल को मरम्मत करने की जरूरत के बावजूद छोड़ दिया गया। ठेकेदार का कहना था कि पुल का टेंडर स्वीकृत नहीं है, इसलिए निर्माण संभव नहीं। ग्रामीणों ने प्रशासन और वरीय अधिकारियों से तुरंत इस पुल के पुनर्निर्माण की मांग की है, ताकि आवागमन फिर से शुरू हो सके और जनजीवन में परेशानी कम हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें