फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: छपरा में नवजात शिशु की सौदेबाजी का खुलासा, निजी नर्सिंग होम को पुलिस ने किया सील

Wed, 10 Dec 2025 09:40 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

Chhapra News: छपरा के मशरख में निजी नर्सिंग होम द्वारा नवजात शिशु की सौदेबाजी का मामला उजागर हुआ। पुलिस ने छापामारी कर शिशु को सुरक्षित बरामद किया, नर्सिंग होम सील किया और कई संदिग्धों को हिरासत में लिया।
 
विज्ञापन
पुलिस ने नर्सिंग होम को किया सील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारण जिले के छपरा में स्वास्थ्य व्यवस्था को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक निजी नर्सिंग होम संचालक द्वारा नवजात शिशु की खरीद–फरोख्त का काला धंधा उजागर हुआ है। मशरख नगर पंचायत क्षेत्र के महावीर चौक स्थित निजी नर्सिंग होम में इस अवैध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आया।

विज्ञापन

 
एसएसपी के निर्देश पर हुई छापामारी
सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष को गुप्त सूचना मिली थी कि मशरख मुख्यालय स्थित एक नर्सिंग होम में नवजात शिशुओं की सौदेबाजी की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया और मशरख तथा पानापुर क्षेत्र के दो निजी नर्सिंग होम में एक साथ छापामारी की गई।
 
नवजात सुरक्षित बरामद, नर्सिंग होम सील
छापामारी के दौरान एक नवजात शिशु को सुरक्षित बरामद किया गया, जिसे चिकित्सीय देखरेख के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित निजी नर्सिंग होम को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। पुलिस ने खरीददार सहित कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: पटना में युवक की हत्या से हड़कंप, परिजन बोले- दोस्तों ने ही मारकर फेंक दिया
 
मानव तस्करी के एंगल से जांच तेज
स्थानीय थाने की पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। जिला और पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नवजात शिशु की खरीद–फरोख्त जैसे मानव तस्करी से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर नरमी नहीं बरती जाएगी। जांच के दौरान यह भी खंगाला जा रहा है कि इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

 
छापामारी में कई विभागों की रही मौजूदगी
इस कार्रवाई के दौरान दिल्ली के मिशन मुक्ति फाउंडेशन से बीरेंद्र कुमार, मशरख के अंचल अधिकारी सुमंत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार, अंचल पुलिस निरीक्षक इंद्रजीत महंतो, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी बब्लू कुमार, थानाध्यक्ष रणजीत कुमार पासवान और नारायणी सेवा संस्थान से अखिलेंद्र सिंह सहित कई अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें