फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire News Today : रसोई गैस रिसाव से लगी आग में मां-बेटे की मौत, सीवान के आंदर बाजार में अग्निकांड से त्राहिमाम

Sat, 24 May 2025 01:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान

सार

Bihar News : सुबह-सुबह मां सभी के लिए नाश्ता तैयार कर रही थी, तभी रसोई गैस लीक से आग भड़क उठी। इस आग में मां के साथ 12 साल का एक बच्चा भी जलकर मर गया। सीवान के आंदर बाजार में भीषण अग्निकांड से त्राहिमाम मच गया।
विज्ञापन
मां-बेटे के शव को पीएम के लिए एंबुलेंस से भेजा गया मोर्चरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सिवान जिले के आंदर बाजार में शनिवार सुबह 6:00 बजे गैस रिसाव के कारण एक मकान में भीषण आग लग गई। घटना में पूरा मकान जलकर गया और नाश्ता बना रही महिला और उसके 12 वर्षीय बेटे की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान मदेशिलापुर गांव निवासी अजीत सिंह की पत्नी सरिता देवी (30) और उनके पुत्र अर्जुन कुमार (12) के रूप में हुई है। आग में मां-बेटे बुरी तरह जल गए थे, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शादी से पहले दूल्हा अगवा : जिस लौंडा नाच पर फिल्म बनी, उसके कलाकारों ने दुल्हन का घर लूटा, दूल्हे का अपहरण

घटना की सूचना मिलते ही आंदर थाना के सब-इंस्पेक्टर परमानंद मंडल और अग्निशमन वाहन तत्काल मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। कड़ी मशक्कत के बाद जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक पूरा मकान गल गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सरिता देवी सुबह नाश्ता तैयार कर रही थीं, इस दौरान सिलेंडर से हुए गैस रिसाव के कारण अचानक आग लग गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  बिहार में बड़ा एनकाउंटर, कुख्यात गुरुदेव पुलिस मुठभेड़ में ढेर; STF और नवगछिया पुलिस की कार्रवाई

इस दर्दनाक घटना से इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान करने की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अग्निशमन विभाग ने लोगों से गैस सिलेंडर की नियमित जांच और सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें