फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: काम पर लौटने से पहले हादसे में घायल अधेड़ की मौत, परिजनों का रो रोकर हुआ बुरा हाल

Mon, 16 Jun 2025 06:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar: सोमवार की सुबह शव गांव पहुंचने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी, बच्चे और अन्य स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव का माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
परिजनों का रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के डेरवा बाजार के पास रविवार देर शाम सड़क हादसे में घायल हुए अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान नटवा गांव निवासी 48 वर्षीय प्रभु साह के रूप में हुई है।

बताया गया कि प्रभु साह किसी अन्य शहर में रहकर रोज़गार करते थे और करीब एक महीने पहले छुट्टी में घर आए थे। सोमवार को उन्हें वापस काम पर लौटना था, लेकिन उससे पहले ही रविवार की शाम वह अपने भतीजे अपरेंद्र कुमार के साथ स्कूटी से डेरवा बाजार खरीदारी करने गए थे।

विज्ञापन


पढ़ें: युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव को बांस से बांधा, मामले में दो महिलाओं समेत पांच पर प्राथमिकी; एक गिरफ्तार

इसी दौरान बाजार के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही देर रात उनकी मौत हो गई।

सोमवार की सुबह शव गांव पहुंचने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी, बच्चे और अन्य स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव का माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार किया। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। वहीं, ग्रामीणों ने अज्ञात वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें