फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव को बांस से बांधा, मामले में दो महिलाओं समेत पांच पर प्राथमिकी; एक गिरफ्तार

Mon, 16 Jun 2025 06:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar: मारपीट में विनय गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी उसे एक बांस के पेड़ से बांधने लगे। इसी बीच गांव के एक व्यक्ति ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो हमलावर युवक को छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के महमदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर गांव में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान फतेहपुर गांव निवासी नरेश राय के 22 वर्षीय पुत्र विनय कुमार के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में मृतक के पिता नरेश राय के बयान पर महमदपुर थाने में दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त भोला राय को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राथमिकी में नरेश राय ने आरोप लगाया है कि उनका बेटा विनय रविवार की शाम शौच के लिए गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे भोला राय ने उसे आवाज देकर बुलाया और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में पानी की किल्लत पर फूटा लोगों का गुस्सा, महिलाओं ने सड़क पर बाल्टी रखकर किया प्रदर्शन

मारपीट में विनय गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी उसे एक बांस के पेड़ से बांधने लगे। इसी बीच गांव के एक व्यक्ति ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो हमलावर युवक को छोड़कर फरार हो गए। गंभीर अवस्था में विनय को महमदपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के पिता के बयान के आधार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें