घायल को एंबुलेंस से लाया गया अस्पताल।
- फोटो : अमर उजाला
सीवान में एक मौलाना का कत्ल अपराधियों ने कर दिया है। वहीं एक मौलाना अभी भी घायल है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जिले पचरुखी थाना क्षेत्र में अहले सुबह दो मौलाना ट्रेन से पचरुखी थाना पर उतरे। इनमें एक मौलाना मीरगंज का रहने वाला है तो दूसरा मौलाना पचरुखी थाना क्षेत्र के मन्द्रपाली का। गांव जाने के लिए एक स्कोर्पियो भाडें पर मंगवाई और उसमें सवार होकर जाने लगे। अभी मन्द्रपाली गांव के पास पहुंचे ही थे कि स्कोर्पियो में ही पैसे को लेकर ड्राइवर से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि स्कोर्पियो में ही मारपीट होने लगी। यही नहीं अचानक छह अपराधियों ने मौलाना पर हमला कर दिया। चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हादसे में एक मौलाना की मौत हो गई। वहीं दूसरा साथी मौलाना गम्भीर रूप से घायल हो गया। बदमाश दोनों को मृत समझकर छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह घायल मौलाना को सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं दूसरे मौलाना को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक मौलाना की पहचान दिलशाद के रूप में हुई, जो मीरगंज के रहने वाला था। वहीं घायल मौलाना की पहचान अब्दुल बारी बताया जा रहा है। जो दरौंदा में रहता है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। सूचना परिजनों को दे दी है।
क्या कहती है पुलिस
सीवान में मौलाना के कत्ल के पूरे मामले में सीवान एसपी से प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि पचरुखी थाना को थाना क्षेत्र के मंद्रपाली में दो मौलानाओं पर चाकू से हमला करने की सूचना प्राप्त हुई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पचरुखी थाना प्रभारी बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल को संरक्षित कर FSL टीम को सूचित किया गया है। संदिग्धों की गिरफ्तारी हेतु दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।