फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जमीनी विवाद में सगा भाई बना खून का प्यासा, भाई पर करता रहा ताबड़तोड़ चाकू से हमला; दर्दनाक मौत

Sat, 18 Jan 2025 09:00 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar News: सीवान में जमीनी विवाद में खूनी खेल का मामला सामने आया है। यहां भाई ने अपने ही सगे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। खून से लथपथ घायल को परिजनों ने इलाज हेतु आनन फानन में महराजगंज अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जमीनी विवाद में सगा भाई बना खून का प्यासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान में जमीनी विवाद को लेकर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां सगे भाई ने अपने भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के संबंध में बताया गया कि दरौंदा थाना क्षेत्र के चकरी मठिया गांव में पुराने जमीन को लेकर पहले तो दोनों सगे भाइयों में कहासुनी हुई, फिर गाली गलौज शुरु हुई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि एक भाई ने दूसरे भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

विज्ञापन


दूसरा भाई जबतक कुछ समझ पाता चाकू उसके शरीर एवं पेट में लग चुके थे। कुछ ही देर में एक भाई खून से लथपथ हो गया। परिजनों ने इलाज हेतु आनन फानन में घायल को महराजगंज अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राम ईश्वर भारती के पुत्र  जयनाथ भारती के रूप में हुई है।

वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। हत्या के बाद मृतक के परिजन काफी दहशत में हैं। मृतक जयनाथ भारती कि पत्नी का कहना है कि वह परिवार के इकलौते कमाने वाले इंसान थे। मृतक जयनाथ भारती के एक पुत्र एवं 4 पुत्रियां है। परिजनों को अब इंसाफ का इंतजार है।
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस
हत्या के मामले में दरौंदा थाना प्रभारी छोटन कुमार ने बताया कि राजेश भारती के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जायेगा। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें