फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जिस घर को संभालने की थी जिम्मेदारी, वहीं फंदे से झूल गई युवती; सदमे में परिवार

Mon, 15 Jun 2026 03:10 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

सारण के मशरक थाना क्षेत्र स्थित दुमदुमा गांव में 21 वर्षीय सहाना खातून ने कथित रूप से फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
ग्रामीण एकत्रित हुए - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव में रविवार देर रात एक 21 वर्षीय युवती द्वारा फंदे से लटककर जान देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


कमरे में फंदे से लटकी मिली युवती
मृतका की पहचान दुमदुमा गांव निवासी अजमत हुसैन की 21 वर्षीय पुत्री सहाना खातून के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सहाना अपने घर के एक कमरे में फंदे से लटकी मिली। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद मशरक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया है। 

मौत के पीछे की वजह नहीं हुई स्पष्ट
पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar News : आज खत्म हो रही समयसीमा, क्या आवास खाली करेंगी राबड़ी देवी या बढ़ेगा राजनीतिक टकराव?
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सहाना खातून पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके पिता कबाड़ी का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटी की अचानक मौत से परिवार गहरे सदमे में है। गांव में भी मातम का माहौल है और घटना को लेकर लोगों में चर्चा बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें