बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सह विधि मंत्री मंगल पांडेय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर सीवान पहुंचे। जहां उन्होंने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता के दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह बिहार दौरे को लेकर 29 मार्च को पटना आ रहे हैं, जहां पर वह एक बैठक करेंगे।