फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raghunathpur Chunav Result 2025: शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब ने दर्ज की जीत, NDA के विकास रहे फिसड्डी

Fri, 14 Nov 2025 07:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Raghunathpur Vidhan Sabha Result 2025 Live: सीवान जिले की रघुनाथपुर विधानसभा सीट इस बार सबसे हाई-प्रोफाइल और संवेदनशील मुकाबलों में से एक बन गई है। आज तय होगा कि शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को जीत मिलेगी या एनडीए का रास्ता साफ होगा। अंतिम राउंड में महागठबंधन प्रत्याशी 9248 वोटों से जीते।

 
विज्ञापन
बिहार चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सीवान जिले की रघुनाथपुर विधानसभा सीट सबसे संवेदनशील और हाई-प्रोफाइल मुकाबलों में से एक बन गई है, जिस पर पूरे देश की नजर है। बाहुबली नेता दिवंगत मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब के चुनावी मैदान में उतरने के कारण यह सीट चर्चा का केंद्र है।

विज्ञापन


आरजेडी का गढ़, अब नई चुनौती
रघुनाथपुर सीट पर पिछले दो बार से राजद (आरजेडी) का कब्जा रहा है, जहां हरिशंकर यादव ने 2020 में लोजपा के उम्मीदवार को बड़े अंतर से हराया था। इस बार आरजेडी ने निवर्तमान विधायक हरिशंकर यादव की जगह शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को टिकट देकर एक बड़ा राजनीतिक दांव खेला है।

अंतिम राउंड में महागठबंधन के ओसामा ने लहराया परचम
रघुनाथपुर में 26वें राउंड की गिनती में राजद प्रत्याशी ओसामा शहाब 88278 वोट हासिल कर जीत अपने नाम कर ली। वहीं, 79030 वोटों के साथ जदयू प्रत्याशी विकास कुमार सिंह पीछे रहे। 
विज्ञापन


17वें राउंड में महागठबंधन 16144 वोटों से आगे
रघुनाथपुर में 17वें राउंड की गिनती में राजद प्रत्याशी ओसामा शहाब 70229 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं, 54085 वोटों के साथ जदयू प्रत्याशी विकास कुमार सिंह पीछे चल रहे हैं। 

14वें राउंड में महागठबंधन 18725 वोटों से आगे
रघुनाथपुर में 14वें राउंड की गिनती में राजद प्रत्याशी ओसामा शहाब 62587 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं, 43862 वोटों के साथ जदयू प्रत्याशी विकास कुमार सिंह पीछे चल रहे हैं। 

सातवें राउंड में महागठबंधन 9236 वोटों से आगे
रघुनाथपुर में सातवें राउंड की गिनती में राजद प्रत्याशी ओसामा शहाब 32785 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं, 23549 वोटों के साथ जदयू प्रत्याशी विकास कुमार सिंह पीछे चल रहे हैं। 

चौथे राउंड में राजद 3478 वोट से आगे
चौथे राउंड की गिनती में रघुनाथपुर सीट से राजद प्रत्याशी ओसामा शहाब 17844 के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि एनडीए के घटक दल जदयू के प्रत्याशी विकास कुमार सिंह 14366 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें