फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: 'जिसकी कथनी और करनी में फर्क हो, वह आगे क्या करेगा', बिना नाम लिए खेसारी पर पवन सिंह का निशाना

Sun, 02 Nov 2025 06:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

Bihar Election: सभा में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण कुमार मंटू ने भी जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अमनौर के विकास को हमने हमेशा प्राथमिकता दी है। जनता का स्नेह और आशीर्वाद हमें लगातार मिलता रहा है। इस बार भी भारी मतों से विजयी बनाकर एनडीए की झोली में सीट डालें और बिहार में एक मजबूत सरकार बनाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
पवन सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के अमनौर विधानसभा क्षेत्र में रविवार को पावर स्टार पवन सिंह ने एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी और निवर्तमान विधायक कृष्ण कुमार मंटू के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार सह राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव पर तंज कसते हुए पवन सिंह ने कहा कि चुनाव से पहले वह कहते थे कि पावर स्टार पवन भैया ने हमें बनाया, फिर कहा कि दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने आगे बढ़ाया और अब कहते हैं कि हम अपनी मेहनत से बने हैं। भाइयों, जिसकी कथनी और करनी में अंतर हो, वह आगे क्या करेगा आप खुद समझदार हैं। हालांकि उन्होंने खेसारी लाल यादव का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन इशारा साफ था। पवन सिंह ने कहा कि किसी के साथ दिमाग से नहीं, दिल से रहना चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया कि अमनौर से भाजपा प्रत्याशी कृष्ण कुमार मंटू की जीत तय है।

अमनौर में इस बार भी खिलेगा कमल

विज्ञापन

सारण से भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी के गृह क्षेत्र अमनौर में आयोजित इस सभा में जब पवन सिंह मंच पर पहुंचे तो मैदान तालियों और नारों से गूंज उठा। उन्हें देखने और सुनने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। मैदान से लेकर आसपास की गलियों तक जनसैलाब दिखाई दे रहा था। पवन सिंह ने जोशीले अंदाज में कहा कि इस बार भी अमनौर में कमल खिलाना है, क्योंकि मंटू भाई ने यहां विकास का बहुत काम किया है।

आगे भी विकास की गति को बनाए रखने के लिए आगामी 6 नवंबर को भाजपा प्रत्याशी कृष्ण कुमार मंटू को भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने गांव-गांव बिजली, सड़क और आवास जैसी योजनाएं पहुंचाई हैं। अब जनता को इस विकास यात्रा को और तेज़ी से आगे बढ़ाना है। पवन सिंह ने युवाओं से अपील की कि जाति-धर्म से ऊपर उठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को मजबूत करें।

मंटू बोले विकास हमारी पहचान

विज्ञापन

सभा में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण कुमार मंटू ने भी जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अमनौर के विकास को हमने हमेशा प्राथमिकता दी है। जनता का स्नेह और आशीर्वाद हमें लगातार मिलता रहा है। इस बार भी भारी मतों से विजयी बनाकर एनडीए की झोली में सीट डालें और बिहार में एक मजबूत सरकार बनाने में सहयोग करें। पवन सिंह की मौजूदगी से सभा स्थल का माहौल पूरी तरह चुनावी जोश में बदल गया। मंच से उनके लोकप्रिय गीतों की झलक भी देखने को मिली, जिससे भीड़ में उत्साह चरम पर पहुंच गया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कहा जा सकता है कि पवन सिंह की रैली ने अमनौर विधानसभा क्षेत्र के चुनावी माहौल में नई ऊर्जा भर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें