फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: सीवान सदर सीट से मंगल पांडेय ने किया नामांकन, एनडीए की विशाल रैली में दिखा जन समर्थन

Fri, 17 Oct 2025 06:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: मंगल पांडेय ने सभा में उपस्थित उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का सीवान पधारने और समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सीवान विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए मैंने संकल्प लिया है।  
विज्ञापन
मंगल पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान सदर से एनडीए के भाजपा प्रत्याशी मंगल पांडेय ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन सभा में एनडीए के पांचों जिला अध्यक्षों, प्रमुख नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर जन आशीर्वाद के लिए एक विशाल जुलूस का आयोजन किया गया, जिसमें सिवान की जनता ने उत्साहपूर्वक भागीदारी दिखाई।

नामांकन सभा में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सीवान की जनता से अपील की कि वे मंगल पांडेय और जिले की सभी आठ विधानसभा सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों को जिताएं। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बनाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जीतन राम मांझी, चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व को मजबूत करने के लिए सीवान की जनता का समर्थन आवश्यक है।

विज्ञापन


पढ़ें: गयाजी नगर सीट से डॉ. प्रेम कुमार ने दाखिल किया पर्चा, एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव रहे साथ

मंगल पांडेय ने सभा में उपस्थित उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का सिवान पधारने और समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सीवान विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए मैंने संकल्प लिया है। आज के नामांकन जुलूस में उमड़े जनसैलाब और सभी वर्गों के समर्थन से स्पष्ट है कि सीवान सहित पूरे जिले में एनडीए के पक्ष में भारी उत्साह है। मुझे विश्वास है कि सिवान की जनता हमें आशीर्वाद देगी और एनडीए को भारी सफलता मिलेगी।

नामांकन जुलूस में शहरवासियों और व्यवसायियों ने मंगल पांडेय का फूल-मालाओं, अंग वस्त्र और पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। रैली में नंद प्रसाद चौहान, नगर परिषद अध्यक्ष सैम्पी गुप्ता, जिला परिषद अध्यक्ष संगीता यादव, विश्वकर्मा चौहान, अनुराधा गुप्ता, मुकेश कुमार बंटी, प्रेम माझी, भाजपा नेता धनंजय सिंह, नगर परिषद उपाध्यक्ष किरण गुप्ता, बबलू शाह, अजय चौहान, सुनीता जायसवाल, सोनी शोएब, जयप्रकाश गुप्ता, अजय पासवान, सुभाष कुशवाहा, अमित कुशवाहा, सौरभ कुशवाहा सहित एनडीए के हजारों कार्यकर्ता शामिल रहे। यह विशाल जन समर्थन सिवान में एनडीए की मजबूत स्थिति और मंगल पांडेय के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें