फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: 'महागठबंधन की सरकार बनी तो परिवार के एक सदस्य को नौकरी', मांझी में आयोजित सभा में बोले तेजस्वी

Tue, 28 Oct 2025 03:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

Bihar Election: तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर बिहार के हर परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने का वादा पूरा किया जाएगा। उन्होंने नीतीश कुमार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में लूट, हत्या और भ्रष्टाचार चरम पर है।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठ महापर्व की समाप्ति के बाद राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मंगलवार को मांझी विधानसभा क्षेत्र के नरपालिया क्रीड़ा मैदान में आयोजित महागठबंधन की एकदिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र राय ने की। तेजस्वी यादव निर्धारित समय से करीब 20 मिनट की देरी से हेलिकॉप्टर द्वारा सभा स्थल पहुंचे। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारों से मैदान को गूंजा दिया।
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर बिहार के हर परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने का वादा पूरा किया जाएगा। उन्होंने नीतीश कुमार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में लूट, हत्या और भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रखंड और जिला स्तर तक घूसखोरी आम बात बन चुकी है। तेजस्वी ने जनता से अपील की कि वे 06 नवंबर को होने वाले मतदान में महागठबंधन प्रत्याशी डॉ. सत्येंद्र कुमार यादव को भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव जनता का चुनाव है, जो बिहार के भविष्य का फैसला करेगा।

पढ़ें: छठ पूजा के दौरान पोखर में डूबने से युवक की मौत, गांव में छाया मातम
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा के दौरान तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया और मंच पर डॉ. सत्येंद्र कुमार यादव को माला पहनाकर अग्रिम जीत की शुभकामनाएँ दीं। वहीं, महागठबंधन समर्थित माले प्रत्याशी डॉ. सत्येंद्र कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी लड़ाई किसी पार्टी से नहीं, बल्कि ‘एक परिवार विशेष’ से है। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए कहा कि अब जनता भ्रमित नहीं होने वाली। सभा स्थल पर आसपास के गांवों से हजारों लोग पहुंचे। मैदान खचाखच भरा रहा और पूरे कार्यक्रम में उत्साह व जोश का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें