फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: कौन हैं प्रीति किन्नर, जिनपर जताया पीके ने भरोसा; गोपालगंज की दो सीट पर जनसुराज के नाम तय

Thu, 09 Oct 2025 05:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने पहले 51 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 7 सुरक्षित और 44 सामान्य सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
प्रीति किन्नर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी चुनावों को देखते हुए जनसुराज ने गोपालगंज जिले की दो महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जिससे चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टी ने गोपालगंज सदर (101) सीट से डॉ. शशि शेखर सिन्हा को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं, भोरे अनुसूचित जाति सीट से प्रीति किन्नर को टिकट देकर एक बड़ा संदेश दिया है। जनसुराज ने इन उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही चुनावी मैदान में अपनी तैयारियां तेज कर दी है। पार्टी का मानना है कि ये दोनों उम्मीदवार अपनी-अपनी सीटों पर मजबूत दावेदार साबित होंगे और पार्टी को जीत दिलाएंगे। इस घोषणा के बाद से गोपालगंज की राजनीतिक हलचल बढ़ गई है, और अन्य पार्टियों की प्रतिक्रिया का इंतजार है।
विज्ञापन


कौन हैं प्रीति किन्नर?
गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड की कल्याणपुर गांव निवासी प्रीति किन्नर एक ट्रांसजेंडर होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता है। वह गरीबों के हर सुख दुख में हमेशा खड़ा रहती है। साथ ही युवाओं द्वारा आयोजित किए जाने वाले हर एक खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, दुर्गापूजा, महावीरी अखाड़ा, छठ पूजा, क्रिकेट, फुटबॉल दंगल या गरीबों की मदद करने में अपना अधिक समय व्यतीत करती है। इसी की बदौलत भोरे विधानसभा में एक अपना अमिट पहचान छोड़ चुकी है। इसी को देखते हुए जनसुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने प्रीति किन्नर पर अपना भरोसा जताया है।

पढ़ें:  'राजद दिल बड़ा करे, 90-100 से अधिक सीटों पर न लड़े चुनाव', सांसद पप्पू यादव ने दी नसीहत
विज्ञापन


आईए जानते हैं कौन हैं डॉक्टर शशी शेखर सिंहा 
गोपालगंज के जाने-माने सर्जन डॉ. शशिशेखर सिंहा, जो अपनी चिकित्सा सेवाओं के लिए क्षेत्र में प्रसिद्ध हैं, अब जनसेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय हो गए हैं। जनसुराज के एक प्रमुख नेता के रूप में वे गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ रहे हैं, जिससे उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं भी स्पष्ट होती हैं।डॉ. सिंह का क्लिनिक गोपालगंज में स्थित है, जहां वे न केवल मरीजों का इलाज करते हैं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कई स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया है, जिससे समाज के वंचित वर्गों को भी चिकित्सा सहायता मिल सकी है। एक प्रतिष्ठित डॉक्टर और एक सक्रिय राजनेता के रूप में डॉ. शशिशेखर सिंहा गोपालगंज की जनता के बीच एक लोकप्रिय चेहरा बन गए हैं. उनका मानना है कि चिकित्सा और राजनीति दोनों ही माध्यमों से समाज की बेहतर सेवा की जा सकती है। उनके प्रयासों से गोपालगंज में स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक कार्यों को एक नई दिशा मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें