फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: चिराग पासवान की प्रत्याशी सीमा सिंह का नामांकन रद्द, मढ़ौरा विधानसभा में एलजेपी (आर) को झटका

Sat, 18 Oct 2025 04:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

Bihar Vidhansabha Chunav: लोजपा (आर) उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन फॉर्म B में तकनीकी गड़बड़ी के कारण रद्द किया गया है। उन्होंने अंतिम दिन दोपहर करीब 3 बजे नामांकन दाखिल किया था। निर्वाचन आयोग की ओर से उन्हें गड़बड़ी सुधार कर शाम तक पुनः जमा करने का मौका दिया गया था।
विज्ञापन
चिराग के साथ सीमा सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मढ़ौरा सीट से बड़ी खबर सामने आई है। यहां चार प्रत्याशियों का नामांकन रद्द कर दिया गया है। इनमें एनडीए समर्थित लोजपा (रामविलास) की उम्मीदवार व फिल्मी कलाकार सीमा सिंह, बसपा के आदित्य कुमार, जदयू के बागी व पूर्व जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू तथा निर्दलीय विशाल कुमार शामिल हैं। 177 मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र की निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ निधि राज ने इस संबंध में आधिकारिक घोषणा की।

लोजपा (आर) उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन फॉर्म B में तकनीकी गड़बड़ी के कारण रद्द किया गया है। उन्होंने अंतिम दिन दोपहर करीब 3 बजे नामांकन दाखिल किया था। निर्वाचन आयोग की ओर से उन्हें गड़बड़ी सुधार कर शाम तक पुनः जमा करने का मौका दिया गया था, लेकिन वे समय पर संशोधित फॉर्म जमा नहीं कर सकीं। इस कारण उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी गई। सीमा सिंह मूल रूप से बरबीघा की रहने वाली हैं। उन्हें लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था।

विज्ञापन


पढे़ं: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले गोपालगंज में एक करोड़ रुपये बरामद, तीन लोग हिरासत में

इसी तरह बसपा प्रत्याशी आदित्य कुमार, जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू जिन्होंने बागी होकर निर्दलीय नामांकन किया था और निर्दलीय विशाल कुमार का भी नामांकन जांच के दौरान खामियों के चलते रद्द कर दिया गया है।

मढ़ौरा विधानसभा के विधिमान्य नाम निर्देशित अभ्यर्थियों की सूची

क्रम संख्या अभ्यर्थी का नाम पार्टी का नाम
1 लालू प्रसाद यादव राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी
2 सनदेव कुमार राय निर्दलीय
3 जितेंद्र कुमार राय राष्ट्रीय जनता दल
4 अंकित कुमार निर्दलीय
5 मनेजर कुमार निर्दलीय
6 नवीन कुमार सिंह उर्फ अभय सिंह जनसुराज पार्टी
7 अभिषेक रंजन निर्दलीय
8 मधुबाला गिरी द प्लुरल्स पार्टी
9 पुरुषोत्तम कुमार राष्ट्रीय सब जनशक्ति पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें