फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: 'बिहार में एनडीए सरकार बनाकर ही दम लेंगे', सीवान में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन बोले

Wed, 27 Aug 2025 06:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar: शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अब तक 53 बार बिहार आ चुके हैं और पूर्णिया समेत राज्य के विभिन्न जिलों को कई बड़ी सौगातें दी हैं। पूर्णिया का एयरपोर्ट बनकर तैयार है, जल्द ही इसका उद्घाटन होगा।
विज्ञापन
शाहनवाज हुसैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने मंगलवार को सिवान परिसदन में प्रेसवार्ता कर कहा कि बिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास की गाथा लिखी जा रही है। उन्होंने कहा कि एनडीए एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगा और भारी बहुमत से सरकार बनाएगा।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस और राजद नेता सिर्फ जनता को गुमराह कर रहे हैं। दो जमानत पर छूटे नेता यात्रा निकाल रहे हैं। एक ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में और दूसरा नेशनल हेराल्ड मामले में जमानत पर हैं। ये लोग जहां-जहां जा रहे हैं, मैं उनसे पहले पहुंचकर बिहार की जनता को इनके छलावे से बचा रहा हूं।

उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद का चेहरा तो बनना चाहते हैं, लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री पद को लेकर तेजस्वी यादव पर चुप्पी साध जाते हैं। राहुल गांधी की यात्रा असफल हो चुकी है। इसमें वही लोग भीड़ बना रहे हैं, जिन्हें टिकट की उम्मीद है।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अब तक 53 बार बिहार आ चुके हैं और पूर्णिया समेत राज्य के विभिन्न जिलों को कई बड़ी सौगातें दी हैं। पूर्णिया का एयरपोर्ट बनकर तैयार है, जल्द ही इसका उद्घाटन होगा। 2024 में केंद्र सरकार ने बिहार को 13 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, कई नए हवाई अड्डे और वंदे भारत ट्रेनों का तोहफा दिया है। मखाना को जीआई टैग मिला, बोधगया में आईआईएम, भागलपुर में ट्रिपल आईटी और पटना में आईआईटी का विस्तार हुआ है।

विज्ञापन


पढे़ं; 'नीतीश कुमार जी के दिन अब खत्म होने वाले हैं', राजद नेता तेजस्वी यादव ने कसा तंज; SIR पर भी जमकर बोले

उन्होंने कहा कि राम मंदिर के बाद अब बिहार में सीता मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। साथ ही राज्य में 5000 बेड वाला विश्व का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल भी बन रहा है। “मंगल पांडेय ने स्वास्थ्य क्षेत्र में शानदार काम किया है। अभी बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है। विधवा, बुजुर्ग और दिव्यांग पेंशन को 400 से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया गया है। हर पंचायत में विवाह भवन बनाने की योजना है।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी, विधायक करणजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह, पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव, सहकारिता नेता मनोज कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पांडेय, प्रदेश मंत्री नंद प्रसाद चौहान, जिला महामंत्री अनुराधा गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, धनंजय कुमार सिंह, मुकेश कुमार बंटी, मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक, अजीत कुमार शेरखान समेत अन्य नेता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें