फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीवान में सात वर्ष के बच्चे के साथ घिनौना काम, पहले चॉकलेट दिया फिर नहर किनारे किया अप्राकृतिक कृत्य

Tue, 08 Jul 2025 12:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar: बताया जा रहा है कि पास में ही एक नहर है, जहां उसने बच्चे का जबरन कपड़ा उतरवाया और अप्राकृतिक यौनाचार की घटना को अंजाम दिया। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्चा रोते बिलखते हुए अपने घर पहुंचा और पूरी बात अपनी मां को बताई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान में एक व्यक्ति के द्वारा मानवता को शर्मसार करने की घटना को अंजाम दिया गया है। पूरा मामला जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां सोमवार की शाम एक युवक के द्वारा 7 वर्ष के किशोर के साथ अप्राकृतिक यौनाचार उस वक़्त किया गया, जब वह अपने दरवाजे पर खेल रहा था। तभी आरोपी व्यक्ति आया और चॉकलेट देकर उसे बहला फुसला कर अपने साथ ले गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पास में ही एक नहर है, जहां उसने बच्चे का जबरन कपड़ा उतरवाया और अप्राकृतिक यौनाचार की घटना को अंजाम दिया। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्चा रोते बिलखते हुए अपने घर पहुंचा और पूरी बात अपनी मां को बताई। पीड़ित की मां ने जब देखा तो कपड़े में खून लगे थे। मां ने तुरन्त इसकी जानकारी अपने घर वालों को दी। घर वाले और आसपास के लोग भड़क उठे और गांव के ही आरोपी को ढूंढने लगे।

पढ़ें: सीवान में सजा राजनीतिक दलों की कुर्सियों का बाजार, रोजाना बिक रही 1 हजार कुर्सियां; मांगें तेज
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित बच्चे को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भिजवाया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। इस पूरे मामले पर सीवान सदर एसडीपीओ अजय कुमार ने बताया कि किशोर के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का मामला संज्ञान में आया है। मेडिकल चेकअप के भेजा गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें