फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: बैदौली गांव में पत्नी की गला रेतकर हत्या, पति हिरासत में; घटना से इलाके में दहशत

Sat, 26 Jul 2025 05:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Udaipur: परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात शोभा देवी ने अपने बच्चों को मायके भेज दिया था और स्वयं ससुराल में रुक गई थी। देर रात करीब 1 बजे बहारन ने शोर मचाया कि किसी ने शोभा की गला काटकर हत्या कर दी है, इसके बाद वह घर से फरार हो गया।
विज्ञापन
मृतका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बैदौली गांव में शनिवार की रात एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान शोभा देवी (35 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले में मृतका के पति बहारन यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जमीन विवाद बना हत्या की वजह!

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शोभा देवी की शादी वर्ष 2009 में गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी बहारन यादव से हुई थी। करीब दस वर्ष पूर्व बहारन ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के बैदौली गांव में जमीन खरीदकर मकान बना लिया था और वहीं अपने परिवार के साथ रहने लगा। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। ग्रामीणों के अनुसार, बहारन को नशे की लत थी और दंपती के बीच अक्सर घरेलू विवाद होते रहते थे, जिस कारण शोभा देवी अधिकतर समय मायके में ही रहती थी।

हाल ही में उसे जानकारी मिली कि बहारन ने बैदौली स्थित जमीन किसी अन्य को बेच दी है। इस पर शोभा देवी शुक्रवार को अपने मायके बेलवा से ससुराल पहुंची और पति से जमीन वापस लेने का दबाव बनाने लगी।

पढे़ं: SSC परीक्षा रद्द होने को राहुल गांधी ने बताया भ्रष्टाचार और नाकामी की देन, नीतीश सरकार पर साधा निशाना

रात में हुई वारदात, सुबह मिला शव

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात शोभा देवी ने अपने बच्चों को मायके भेज दिया था और स्वयं ससुराल में रुक गई थी। देर रात करीब 1 बजे बहारन ने शोर मचाया कि किसी ने शोभा की गला काटकर हत्या कर दी है, इसके बाद वह घर से फरार हो गया।

शनिवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति को छापेमारी कर हिरासत में ले लिया। मृतका के मायकेवालों ने आरोप लगाया है कि बहारन यादव ने ही जमीन विवाद के चलते शोभा की हत्या की है।

फॉरेंसिक जांच जारी, हत्या में प्रयुक्त हथियार अब तक नहीं मिला

विज्ञापन

थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। हत्या में प्रयुक्त हथियार की तलाश की जा रही है। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच कर रही है और पति से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें