फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: सीवान में चिकित्सक के क्लिनिक में देर रात हुई चोरी, पांच लाख की संपत्ति पार; घटना CCTV में कैद

Wed, 27 Aug 2025 07:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar: हुसैनी मोड़ पर स्थित डॉ. बाबू का क्लिनिक एक व्यस्त इलाके में है। देर रात सन्नाटा पाकर चोरों ने शटर तोड़ा और भीतर से रुपये व सामान समेट लिए। सुबह क्लिनिक खुलने पर चोरी की घटना का पता चला।
विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान के महादेवा थाना क्षेत्र के हुसैनी मोड़ के समीप मंगलवार की रात करीब ढाई बजे चोरों ने एक चिकित्सक के क्लिनिक का शटर तोड़कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर क्लिनिक से लगभग 4 लाख 90 हजार रुपये नगद, कुछ दवाइयां और छोटे मेडिकल उपकरण लेकर फरार हो गए। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी गई है।पीड़ित चिकित्सक डॉ. अन्नू बाबू ने इस संबंध में दो अज्ञात चोरों के खिलाफ महादेवा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

हुसैनी मोड़ पर स्थित डॉ. बाबू का क्लिनिक एक व्यस्त इलाके में है। देर रात सन्नाटा पाकर चोरों ने शटर तोड़ा और भीतर से रुपये व सामान समेट लिए। सुबह क्लिनिक खुलने पर चोरी की घटना का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में दो चोर शटर से बाहर निकलते नजर आए, लेकिन उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


पढ़ें:  'बिहार में एनडीए सरकार बनाकर ही दम लेंगे', सीवान में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन बोले

स्थानीय लोगों ने कहा कि रात में पुलिस गश्त की कमी के कारण इलाके में चोर बेखौफ हो गए हैं। हाल के महीनों में चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हुई है, जिससे व्यापारियों और नागरिकों में डर का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। महादेवा थानाध्यक्ष विनीत विनायक ने बताया, “क्लिनिक में चोरी की घटना हुई है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें