फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 'सूरज ने सलाह दी लेकिन शमशाद नहीं माना', पैसों से भरा बैग बाइक की हैंडल पर टांगा और हो गई चोरी

Mon, 25 Aug 2025 07:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar: शमशाद के साथी सूरज ने बैंक से रुपये निकालने के बाद सलाह दी थी कि झोला बाइक के हैंडल पर टांगने के बजाय उसके बैग में रख दें, लेकिन शमशाद नहीं माने। कुछ ही दूरी पर पहुंचने के बाद जब वे झोला खरीद रहे थे, तभी उच्चके वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
पीड़ित शमशाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर थाना क्षेत्र के रजिस्ट्री कचहरी मोड़ पर सोमवार की शाम करीब चार बजे उच्चकों ने एक शिक्षक से 4.5 लाख रुपये उड़ा लिए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पीड़ित शिक्षक शमशाद अंसारी सिसवन थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि वे अपने साथी सूरज के साथ दहा नदी स्थित भारतीय स्टेट बैंक से 4.5 लाख रुपये निकाले थे। यह रकम किसी को देने के लिए खाता से निकासी की गई थी। रुपये को शमशाद ने झोले में रखा और बाइक के हैंडल पर टांग लिया। उनके आगे-आगे सूरज अपनी बाइक से चल रहे थे।

विज्ञापन


पढ़ें: शादी के महज पांच माह बाद विवाहिता की हत्या, ससुराल वाले फरार; पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

रजिस्ट्री कचहरी मोड़ पर शमशाद झोला खरीदने के लिए रुके। इसी दौरान एक युवक उनके पास आया और बोला कि उसे स्टेशन जाना है। जब उसे बाबुनिया मोड़ से जाने को कहा गया तो उसने शॉर्टकट रास्ता बताने की जिद की और वहां से चला गया। इसके बाद जब शमशाद ने देखा तो बाइक से झोला गायब था। उसमें रखे पूरे 4.5 लाख रुपये उड़ चुके थे।

साथी ने दी थी बैग में रखने की सलाह
शमशाद के साथी सूरज ने बैंक से रुपये निकालने के बाद सलाह दी थी कि झोला बाइक के हैंडल पर टांगने के बजाय उसके बैग में रख दें, लेकिन शमशाद नहीं माने। कुछ ही दूरी पर पहुंचने के बाद जब वे झोला खरीद रहे थे, तभी उच्चके वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपितों की पहचान की जा सके। देर शाम तक पुलिस फुटेज खंगालने में जुटी रही।

बैंक से ही लगे थे पीछे

विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि उच्चकों ने संभवतः बैंक से ही शमशाद का पीछा करना शुरू कर दिया था और मौका मिलते ही रुपये से भरा झोला लेकर फरार हो गए। जिस जगह यह घटना हुई है, वहां आमतौर पर भीड़भाड़ रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें