पुलिस मामले की जांच में जुटी है
- फोटो : अमर उजाला
बिहार के सीवान में मानसिक तौर पर विक्षिप्त एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता दोपहर को खेत में गई हुई थी, तभी कुल चार आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया। यह मामला जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, जिले के एम नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के प्याऊर गांव में दोपहर को एक मानसिक विक्षप्त महिला (38) खेत की ओर गई हुई थी। तभी गांव के ही चार मनचलों ने पहले उस महिला से छेड़छाड़ शुरू की। फिर उसके बाद उसको जबरन उठाकर पास के ही बांस के घने जंगल में ले गए। फिर वहां चारों लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद गांव वाले पीड़िता को सीवान के महिला थाना ले गए, जहां मामला दर्ज कराया गया है। वहीं, चारों आरोपियों की पहचान एम नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के तीन आरोपी प्याऊर गांव के निवासी हैं और चौथा आरोपी पास के ही गाय घाट गांव का रहने वाला है।
महिला थाना अध्यक्ष अर्चना कुमारी ने बताया कि महिला जेहन से माजूर है। उससे एमएच नगर हसनपुरा में चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। मेडिकल चेकअप कराया जा चुका है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।