फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: स्कूल से बाहर निकलते ही इंटर छात्र पर फायरिंग, पैर में लगी गोली, घटना के बाद दहला इलाका

Fri, 26 Sep 2025 04:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar Crime: गोली चलने की आवाज से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। छात्र-छात्राएं और शिक्षक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस बीच हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के ऊंचकागांव थाना क्षेत्र के बलेसरा हाई स्कूल में पंजीयन फॉर्म भरने पहुंचे इंटर के छात्र को बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना शुक्रवार दोपहर की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल, गोपालगंज भेजा।

जानकारी के अनुसार ऊंचकागांव थाना क्षेत्र के बंकीखाल गांव निवासी ललन सिंह का पुत्र सत्यम कुमार कक्षा 11 का छात्र शुक्रवार को पंजीयन फॉर्म भरने के लिए बलेसरा स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गया था। फॉर्म भरने के बाद जैसे ही वह स्कूल से बाहर निकला, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली उसके बाएं पैर की जांघ में लग गई, जिससे वह मौके पर गिर पड़ा।

विज्ञापन


पढ़ें: बांका में दिनदहाड़े गोलीकांड, कुख्यात काजू यादव ने युवक पर की फायरिंग; वारदात से इलाके में सनसनी

गोली चलने की आवाज से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। छात्र-छात्राएं और शिक्षक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस बीच हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल छात्र को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही ऊंचकागांव थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, सब इंस्पेक्टर आशिक रसूल खान सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और छानबीन की। थानाध्यक्ष ने बताया कि गोली मारने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है, हालांकि पुरानी रंजिश की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें